फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh's daughter Pooja Dhami becomes female cricket umpire

Pithoragarh News: क्रिकेट की महिला अंपायर बनी पिथौरागढ़ की बेटी पूजा धामी

Thu, 27 Jun 2024 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 27 Jun 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Pithoragarh's daughter Pooja Dhami becomes female cricket umpire
पूजा धामी, क्रिकेट अंपायर के लिए चयनित।
पिथौरागढ़। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से आयोजित स्टेट अंपायर पैनल परीक्षा 2024 उत्तीर्ण कर पिथौरागढ़ जिले की पूजा धामी ने जनपद का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

पूजा धामी पिथौरागढ़ के तहसील धारचूला के गलाती धामी गांव की रहने वाली हैं। पूजा के पिता उत्तम सिंह धामी और माता कलावती धामी बेटी की उपलब्धि से खुश हैं। पिथौरागढ़ एसोसिएशन के सचिव उमेश चंद्र जोशी ने बताया कि पूजा पूर्व से ही शानदार खिलाड़ी रही हैं। पूजा 2018 से 2021 तक उत्तराखंड सीनियर महिला टीम की सदस्य और उत्तराखंड अंडर -23 टीम की उपकप्तान भी रह चुकी हैं। जनपद की बेटी ने अंपायरिंग में स्टेट पैनल की परीक्षा उत्तीर्ण कर स्टेट में नाम दर्ज कर जनपद का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के लिए यह सम्मान की बात है।
विज्ञापन

पूजा के अंपायरिंग पैनल में नाम आते ही जनपद के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। पिथौरागढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश जोशी, उपाध्यक्ष भूपाल सिंह चुफाल, कोषाध्यक्ष दिनेश भट्ट, प्रकाश दिगारी, आयुश जोशी, दिव्यांश पंत, दिनेश जोशी, एनएस बिष्ट, डॉ. आरएस सिर्खाल, नवीन पुनेठा, कैलाश चंद, ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र लुंठी, सचिव ललित पंत, भूपेश बिष्ट, जिला क्रीड़ाधिकारी अनूप बिष्ट ने पूजा को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed