{"_id":"5af1d8824f1c1b360b8b8f2e","slug":"pithoragarh-youth-missing-in-bangalore","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ का युवक बंगलूरू में लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ का युवक बंगलूरू में लापता
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 08 May 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
विपिन भट्ट
- फोटो : अमर उजाला
बंगापानी तहसील के लीसिया गांव का एक युवक बंगलूरू में लापता हो गया है। युवक वहां एक होटल में काम करता था। तीन मई से युवक का फोन बंद है और लोकेशन भी नहीं मिल रही है। परिजन युवक की खोजबीन के लिए बंगलूरू पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
गांव के बलदेव भट्ट का बेटा विपिन (26) एचएम करने के बाद छह माह से बंगलूरू के व्हाइट फील्ड क्षेत्र में एक होटल में काम करता था। आठ मार्च को विपिन की बहन की शादी थी। शादी पर वह छुट्टी लेकर घर आया था। लगभग दो माह की छुट्टी के बाद उसने एक मई को होटल में दोबारा ज्वाइन कर लिया। तीन मई की दोपहर तीन बजे वह होटल से बाहर निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। विपिन के दो दिन तक होटल नहीं आने के बाद खोजबीन शुरू हुई। पिथौरागढ़ के ही रहने वाले होटल मैनेजर नवीन सिंह ने परिजनों को फोन पर सूचना दी। इसके बाद छह मई को पिता बलदेव अपने संबंधी पूर्व जिपं सदस्य ललित मोहन भट्ट को लेकर बंगलूरू पहुंचे। साथ ही पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
युवक के पिता ने बताया कि उसका फोन तीन मई की दोपहर से बंद है। इससे पहले उसने आखिरी बार दिल्ली में रहने वाले चचेरे भाई भाष्कर को फोन किया था। विपिन ने भाष्कर को बंगलूरू के एक पार्क में घूमने के लिए जाने की जानकारी दी थी। उधर, बंगलूरू पुलिस और परिजनों ने होटल के साथ ही अन्य संभावित स्थलों पर तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस बीच जांच-पड़ताल के दौरान पुलिस और परिजनों को विपिन के कुछ दिनों से तनाव में रहने की जानकारी मिली। हालांकि तनाव की वजह साफ नहीं हो पाई है। विपिन माता-पिता का एकलौता बेटा है। यहां विपिन की मां के साथ ही तीन बहनें और संबंधी परेशान हैं। विपिन के एक संबंधी जगदीश पांडेय ने बताया कि पिथौरागढ़ पुलिस से भी मदद मांगी गई है। डीएसपी शेखर सुयाल ने विपिन का फोन सर्विलांस में लगा दिया है।
विज्ञापन
वित्त मंत्री ने बंगलूरू आईजी को किया फोन
पिथौरागढ़ के युवक की गुमशुदगी के बाद परिजनों ने वित्त मंत्री प्रकाश पंत से गुहार लगाई। इसके बाद वित्त मंत्री ने बंगलूरू के आईजी से संपर्क किया और केस की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस अधिकारी से खोजबीन में और तेजी लाने का आग्रह किया। वित्त मंत्री ने पीड़ित परिजनों की हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है।