फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh will vote today in college

पिथौरागढ़ कॉलेज में आज पड़ेंगे वोट

Wed, 05 Oct 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 05 Oct 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
Pithoragarh will vote today in college
छात्रसंघ चुनाव की तैयारी को अंतिम रूप देते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

जिले के सबसे बड़े कॉलेज एलएसएम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ के लिए बृहस्पतिवार को मतदान होगा। कॉलेज के 6500 मतदाताओं के वोट डालने के लिए 13 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। कॉलेज परिसर में बिना परिचयपत्र के किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। कॉलेज के दोनों गेटों पर पुलिस बल तैनात होगा। बुधवार को प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने कॉलेज की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। छात्रसंघ के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन होने से अब इस पद के लिए मतदान नहीं होगा।

विज्ञापन


प्राचार्य डा. डीएस पांगती और मुख्य चुनाव अधिकारी डा. अजय शुक्ल ने बताया कि 13 मतदान केंद्रों पर प्रत्येक में एक पीठासीन अधिकारी और सात अन्य कर्मचारी तैनात किए जा रहे हैं। मतदान सुबह 9.30 से अपरान्ह 1.30 बजे तक होगा। इसके बाद उसी स्थान पर मतगणना शुरू होगी। सभी टेबलों पर मतगणना पूरी होने के बाद परिणाम की घोषणा कॉलेज हाल में की जाएगी। विजयी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी। इधर, प्रशासन ने चुनाव को देखते हुए पहले ही धारा-144 लागू कर दी है। कॉलेज में सुबह सात बजे से पुलिस बल तैनात हो जाएगा।
विज्ञापन


एसडीएम एसके पांडे और सीओ हिमांशु साह ने कॉलेज का दौरा किया। प्रशासन ने सख्त चेतावनी दी है कि चुनाव के दौरान किसी प्रकार की अशांति नहीं होने दी जाएगी। उधर, दावेदारों ने बुधवार को पूरे दिन व्यापक संपर्क किया। छात्रसंघ के उपाध्यक्ष, छात्रा उपाध्यक्ष, महासचिव, उपसचिव, कोषाध्यक्ष और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए वोट डाले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed