फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh trade union chairman Shamsher

पिथौरागढ़ व्यापार संघ के शमशेर महर अध्यक्ष बने

Sun, 07 Aug 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 07 Aug 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
Pithoragarh trade union chairman Shamsher
व्यापार संघ अध्यक्ष शमशेर महर - फोटो : अमर उजाला

उद्योग व्यापार मंडल की नगर इकाई के लिए रविवार को हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर शमशेर महर ने 1346 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज कर ली है। महर तीसरी बार व्यापार मंडल अध्यक्ष बने हैं। उन्होंने इस पद के एकमात्र दूसरे दावेदार तपन रावत को 203 मतों से शिकस्त दी। तपन को 1143 वोट पड़े। इस पद पर 30 वोट अवैध हो गए थे। अध्यक्ष पद पर विजयी महर समेत सभी विजेताओं के समर्थकों ने शहर में जबरदस्त जुलूस निकाला।

विज्ञापन


उपाध्यक्ष पद पर आशीष सौन ने 962 वोट पाकर जीत हासिल की। उपाध्यक्ष पद पर सबसे ज्यादा सात दावेदार मैदान में थे। अन्य दावेदारों में कैलाश जोशी और रामलाल वर्मा को बराबर 491-491 वोट मिले, जबकि प्रकाश जोशी को 213, चंद्रभानु गुप्ता को 192, शंकर खत्री को 65 और ललित सिंह को 42 वोट मिले। इस पद में 57 वोट अवैध हो गए। महासचिव पद पर त्रिकोणीय मुकाबले में संतोष बिष्ट ने जीत दर्ज की। संतोष को 1099 वोट मिले। इस पद के दूसरे दावेदार अनिल वर्मा को 1086 और बलवंत महर को 235 वोट मिले। इस पद में 99 वोट अवैध घोषित हो गए। संयुक्त सचिव पद पर दिनेश कापड़ी ने 1068 प्राप्त कर जीत हासिल की। इस पद के अन्य दावेदारों में हरिओम धामी को 694 और मयूर नागी को 681 वोट मिले। इस पद में 73 वोट अवैध हो गए। कोषाध्यक्ष पद पर मनीष चौधरी का पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो गया था।
विज्ञापन


व्यापार संघ के चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 2842 है। इनमें से 2523 व्यापारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। नगरपालिका हाल में मतदान के लिए चार बूथ बनाए गए थे। सुबह आठ बजे से अपरान्ह तीन बजे तक मतदान चला। उसके बाद चार बजे से मतों की गिनती की गई। गिनती के लिए पहले 50-50 मतों की अलग से गड्डी तैयार की गई। उसके बाद हर पद के मतों को अलग किया गया। फिर हर दावेदार के मतों की गड्डी अलग से तैयार की गई। इस प्रक्रिया में लंबा समय लग गया। रिजल्ट आने में शाम के सात बज गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव के लिए यहां भारी उत्सुकता का माहौल रहा। चुनाव समिति के साथ-साथ प्रशासन ने भी शांति व्यवस्था के लिए पुख्ता प्रबंध किए थे। मतदान केंद्र के बाहर सुबह से ही भारी फोर्स तैनात कर दी गई। प्रशासन ने शांति व्यवस्था के लिए रविवार सुबह से नगर में धारा-144 लगा दी थी। जिले के सबसे बड़े व्यापार मंडल चुनाव को लेकर कस्बों एवं अन्य नगरों में भी व्यापारी काफी उत्सुक थे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी जगदीश पुनेड़ा ने कहा कि पूरी प्रक्रिया को लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न कराया गया।


पहली बार व्यापारियों को फोटोयुक्त पहचान पत्र जारी किए गए और मतदाता सूची भी हर दावेदार को उपलब्ध करा दी गई थी। सदस्यता दिलाते समय पूरी सावधानी बरती गई। मतदान और मतगणना की प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए चुनाव समिति में कई लोग शामिल किए गए थे। आम लोगों के अलावा प्रशासनिक हलकों में भी इस चुनाव को लेकर खासी चर्चा थी। चुनाव की प्रक्रिया को संपन्न कराने में व्यापार मंडल के संरक्षक भूपेंद्र माहरा, महेश मखौलिया, पवन जोशी, हेमंत ऐर, महेश शर्मा, कुंडल मोसाल, राकेश साह समेत तमाम लोगों ने सहयोग दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed