फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh then dropped debris on NH-Twagat

पिथौरागढ़-तवाघाट एनएच पर फिर गिरा मलबा

Sun, 31 Jul 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अस्कोट
ब्यूरो/अमर उजाला, अस्कोट Updated Sun, 31 Jul 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
Pithoragarh then dropped debris on NH-Twagat
पिथौरागढ़-तवाघाट मार्ग में गुड़ौली के पास पटा मलबा - फोटो : अमर उजाला

पिथौरागढ़-तवाघाट एनएच पर गुड़ौली के पास रविवार दोपहर 12 बजे फिर से मलबा गिर गया। इस कारण हाइवे पर दो घंटे तक वाहनों की आवाजाही ठप रही। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने मलबा हटाने के लिए तत्काल जेसीबी लगा दी थी। गुड़ौली के पास नया डेंजर जोन बन गया है। इस स्थान पर पिछले एक हफ्ते से लगातार मलबा गिर रहा है और आवाजाही बंद होती जा रही है। उधर, चर्मा, बंदरलीमा, पिनौड़ीगाड़ पर कीचड़ में वाहनों के फंसने का खतरा हो रहा है। एनएच पर कनालीछीना से जौलजीबी तक सड़क की इन दिनों बेहद खतरनाक हालत हो गई है।

विज्ञापन


बीआरओ के सहायक इंचार्ज विशन सिंह पिंगल ने बताया कि गुड़ौली के पास रविवार को फिर से भारी मलबा और चट्टान टूटकर गिर गई थी। इलाके में पिछले 24 घंटे में बारिश की मात्रा तो कम रही, लेकिन पहाड़ी पर अटके पत्थर और मलबा बिना बारिश के ही सड़क पर गिर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां पर भी सड़क संवेदनशील हालत में है, वहां पर स्थायी रूप से जेसीबी तैनात की गई है। इस बीच थल-मुनस्यारी और जौलजीबी-मुनस्यारी मार्ग पर यातायात सामान्य रूप से जारी रहा। इससे लोगों को काफी राहत मिली है। 
विज्ञापन


खड़कोट में गौशाला टूटी, बाल-बाल बचे लोग
पिथौरागढ़। नगर के खड़कोट मोहल्ले में बारिश के दौरान गौशाला टूट गई। परिवार के लोगों की सजगता से हादसा होने से बच गया। गौशाला टूटने के बाद उसमें गाय फंस गई थी उसे बड़ी कठिनाई से बाहर निकाला गया। गौशाला के मालिक रोशन सिंह बसेड़ा ने बताया कि जिस समय यह हादसा हुआ ठीक उसी समय उनकी बहू गौशाले की सफाई के लिए गई थी। गौशाला टूटने का आभास होते ही वह तत्काल बाहर निकल आई, लेकिन गाय फंसी रह गई। राजस्व उपनिरीक्षक ने मौका मुआयना कर क्षति का आकलन कर दिया है। जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ को गौशाला टूटने की जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारी बारिश का अलर्ट फिर जारी
पिथौरागढ़। राज्य आपदा परिचालन केंद्र और मौसम विभाग से मिली जानकारी के आधार पर जिलाधिकारी एचसी सेमवाल ने जिले में अगले 24 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। डीएम ने बताया कि एक अगस्त की सुबह से पूरे जिले में असामान्य स्तर की बारिश हो सकती है। उन्होंने पर्यटकों, आम यात्रियों से अपील की है कि वह खराब मौसम के दौरान सफर करने से बचें। यदि सफर करना अनिवार्य हो तो सावधानी बरतें। सभी राजस्व कर्मचारियों से भी सजग रहने को कहा गया है।

24 घंटे में कहां कितनी बारिश
पिथौरागढ़-1.2 एमएम
गंगोलीहाट-0.0 एमएम
बेड़ीनाग-0.0 एमएम
डीडीहाट-0.0 एमएम
मुनस्यारी-22.0 एमएम
धारचूला-40.6 एमएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed