{"_id":"58dd3cb14f1c1b370763de69","slug":"pithoragarh-starts-the-heat-effect","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में गर्मी का असर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में गर्मी का असर शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Thu, 30 Mar 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
तापमान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में प्रचंड गर्मी का असर शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को यहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह बुधवार की तुलना में 0.3 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को यहां का न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री रहा। इस कारण सुबह से ही गर्मी का असर शुरू होने लगा है। बिना पंखे के अब दफ्तरों में काम कर पाने की स्थिति नहीं है। घाटी वाले इलाकों में तापमान 34 से 36 डिग्री तक पहुंच रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अभी एक-दो दिन तक गर्मी इसी तरह पड़ती रहेगी।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय में बृहस्पतिवार को अपेक्षाकृत ज्यादा गर्मी महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को दोपहर बाद हल्के और मध्यम स्तर के बादल आने लगेंगे और तेज हवा चलेगी। इससे तापमान में थोड़ा सा अंतर आने लगेगा। थल, मुवानी, धारचूला, घाट, जौलजीबी में गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है। इन इलाकों में तापमान 34 डिग्री से अधिक पहुंच रहा है। घाटी वाले इलाकों में दिन के समय सड़कों पर सन्नाटा पसर रहा है। लोग गर्मी के कारण घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।
विज्ञापन
मुनस्यारी में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री
मुनस्यारी। घाटी वाले इलाकों में चाहे प्रचंड गर्मी पड़ रही हो, लेकिन मुनस्यारी में अभी ठंड का असर बना है। मुनस्यारी में बृहस्पतिवार सुबह का न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान भी अभी 20 डिग्री सेल्सियस से आगे नहीं बढ़ पाया है। ठंडे मौसम का आनंद उठाने के लिए यहां पर्यटकों का आना शुरू हो गया है।
विज्ञापन