{"_id":"62db0c6060071015d66998a8","slug":"pithoragarh-s-cmo-office-will-become-hi-tech-pithoragarh-news-hld46995919","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ का सीएमओ कार्यालय बनेगा हाईटेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ का सीएमओ कार्यालय बनेगा हाईटेक
विज्ञापन
पिथौरागढ़ का सीएमओ कार्यालय। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ का सीएमओ कार्यालय हाईटेक बनेगा। कार्यालय को तीन मंजिला बनाने की तैयारी है जिसमें लिफ्ट की सुविधा होगी। यह लिफ्ट की सुविधा और अंडरग्राउंड पार्किंग वाला पहला सरकारी भवन होगा। इसके लिए डीपीआर तैयार की जा रही है।
नगर के टकाना में दशकों पूर्व बने सीएमओ कार्यालय अब नये स्वरूप में दिखेगा। सीएमओ कार्यालय को तीन मंजिला बनाने की डीपीआर तैयार की जा रही है, जिसमें लिफ्ट भी लगाई जाएगी। इससे अधिकारियों, कर्मचारियों सहित विभिन्न कार्यों से आने वाले लोगों को सीढ़ियों नहीं चढ़नी पड़ेंगी। तीन मंजिले भवन में पार्किंग की व्यवस्था भी होगी जहां पर सीएमओ कार्यालय में कार्यरत कर्मी अपने वाहन पार्क कर सकेंगे। इसके अलावा एंबुलेंस के पार्क करने भी व्यवस्था होगी।
वर्तमान समय में सीएमओ कार्यालय में कार्यरत कर्मी और एंबुलेंस सड़क किनारे ही खड़ी रहती हैं। दशकों से बने इस भवन की लंबे समय से मरम्मत भी नहीं की गई है। ऐसे में सीएमओ कार्यालय को नया रूप मिलने के बाद यहां पर अन्य जरूरी अनुभाग भी खुलने की संभावना है। ब्रिटकुल इसकी डीपीआर तैयार करने में लगा है।
विज्ञापन
कक्षों का आकार छोटा होने से होती है परेशानी
पिथौरागढ़। सीएमओ कार्यालय में वर्तमान समय में कक्षों की संख्या काफी छोटी है। कोरोना काल में इसका अहसास तब हुआ जब होम आइसोलेशन और जरूरी दवा लेने के लिए आने वालों को कई बार खड़े होकर इंतजार करना पड़ा था। वर्तमान में सीएमओ कार्यालय में एएमओ कक्ष, डिप्टी सीएमओ प्रथम और द्वितीय कक्ष, डिस्पैच कार्यालय, स्थापना विभाग, वाहन कक्ष, आईएसपी और प्रतिरक्षण कक्ष, एंबुलेंस, खाद्य सेक्शन, सांख्यिकी कक्ष, निर्माण अनुभाग, खाता सेक्शन, वाहन चालक कक्ष, एनएचएम और दोमंजिल में एक छोटा सा स्टोर है।
सीएमओ कार्यालय की तीन मंजिली डीपीआर ब्रिटकुल तैयार कर रहा है। तीन मंजिले भवन में लिफ्ट और पार्किंग की व्यवस्था भी होगी। कार्यालय का निर्माण भविष्य की जरूरतों को देखते हुए कराया जाएगा। -डॉ. एचएस ह्यांकी, सीएमओ पिथौरागढ़।