फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh police arrested absconding criminal from Mumbai in Rs 55 crore fraud

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ पुलिस ने 55करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में फरार अपराधी को पुलिस ने मुंबई से किया गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Pithoragarh police arrested absconding criminal from Mumbai in Rs 55 crore fraud
थिरागढ़ पुलिस ने 55 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को नवी मुंबई से गिरफ् - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। निवेश के नाम पर लोगों से 55 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के 50 हजार के इनामी अपराधी को पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ के सिलपाटा निवासी ललित पुनेठा के खिलाफ शेयर मार्केट निवेश, गैस एजेंसी, बीमा के नाम पर लोगों से 55 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज था। निवेशकों का कहना था कि वह रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देता है। जाजरदेवल थाने में उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार मुकदमा दर्ज होने के बाद वह लगातार ठिकाने बदल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपये का इनाम भी रखा था। एसपी लोकेश्वर सिंह ने एसआई प्रकाश चंद्र पांडे के नेतृत्व में एसओजी और कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने संयुक्त रूप से टीम का गठन किया था। 10 जनवरी को ललित पुनेठा (32) निवासी सिलपाटा को नवी मुंबई से गिरफ्तार किया गया। न्यायालय ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी बेलापुर नवी मुंबई से ट्रांजिट रिमांड लेकर पिथौरागढ़ लाया गया। उसके कब्जे से तीन मोबाइल, एक पासपोर्ट, तीन एटीएम कार्ड, एक मेट्रो कार्ड, पैन कार्ड, एक लैपटॉप, आधार कार्ड और अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

........
पिथौरागढ़। धोखाधड़ी के मामले में दूसरा मुख्य आरोपी जगदीश पुनेठा फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम रखा है। पुलिस ने जिस मुख्य आरोपी ललित पुनेठा को पकड़ा है उसका भाई जगदीश पुनेठा है। पुलिस जगदीश पुनेठा की गिरफ्तारी के लिए लंबे समय से जगह-जगह दबिश दे रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed