{"_id":"579b8c2a4f1c1beb3f21e2ff","slug":"pithoragarh-nine-hours-off-twagat-nh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़-तवाघाट एनएच फिर नौ घंटे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़-तवाघाट एनएच फिर नौ घंटे बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, अस्कोट/मुनस्यारी/थल
Updated Fri, 29 Jul 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़-तवाघाट एनएच पर पिनौड़ीगाड़ में मलबा हटाती जेसीबी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़-तवाघाट एनएच पर शुक्रवार सुबह तीन स्थानों पर मलबा गिरने से यातायात नौ घंटे तक बंद रहा। सीमा सड़क संगठन ने तीनों स्थानों पर मलबा हटाने के लिए जेसीबी तैनात कर दी थी। बड़ी संख्या में लोग जगह-जगह फंसे रह गए। यह सड़क अब रोज बंद हो रही है। धारचूला, जौलजीबी, डीडीहाट, मदकोट, भागीचौरा आदि स्थानों से जिला मुख्यालय जाने वाले और जिला मुख्यालय से इन स्थानों को निकलने वालों को रोज परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह करीब चार बजे पिथौरागढ़-तवाघाट मार्ग पर गुड़ौली, बगड़ीहाट और पिनौड़ीगाड़ के पास भारी मलबा गिर गया। बगड़ीहाट और पिनौड़ीगाड़ के पास का मलबा तो दोपहर 12 बजे तक हटा दिया गया, लेकिन गुड़ौली में अपरान्ह एक बजे बाद ही वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई। गुड़ौली में दोनों तरफ से वाहनों की लंबी कतार लग गई। यात्रियों को बारिश के बीच भारी दिक्कत उठानी पड़ी। वहीं, मुनस्यारी से जौलजीबी जाने वाली सड़क पर शुक्रवार को मलबा गिरने का खतरा तो बना रहा, लेकिन यातायात सामान्य रूप से जारी रहा। थल-मुनस्यारी रोड पर हरड़िया और रातीगाड़ में सड़क की हालत बेहद खराब है।
विज्ञापन
सातशिलिंग-थल मार्ग पर शुक्रवार सुबह चोपड़ा और बुंगाछीना के पास मलबा आने से वाहनों की आवाजाही चार घंटे तक बाधित रही। इसके अलावा जिले की कई आंतरिक सड़कों पर यातायात बंद पड़ा है। जिला मुख्यालय से मैदानी इलाकों के लिए संपर्क फिलहाल बना है।
विज्ञापन
मरीजों को ला रहे वाहन भी फंसे
पिथौरागढ़। धारचूला के कालिका गांव से एक मरीज को लेकर आ रहा वाहन गुड़ौली में रोड बंद होने के कारण घंटों फंसा रहा। इस वाहन से सूरज चंद नाम के युवक को उसके परिजन जिला अस्पताल ले जा रहे थे। रोड खुलने तक इन लोगों को इंतजार करना पड़ा। इसके अलावा भी जिला अस्पताल जा रहे कई बीमार लोगों को रोड बंद होने से खासी परेशानी उठानी पड़ी।
कैलास यात्रियों को बदलना पड़ा रूट
पिथौरागढ़। कैलास मानसरोवर की यात्रा पूरी कर लौट रहे आठवें दल के सदस्यों को शुक्रवार सुबह गुड़ौली के पास रोड बंद होने के कारण रूट बदलना पड़ा। यात्रियों को निर्धारित शेड्यूल के अनुसार दोपहर भोजन के लिए पिथौरागढ़ पर्यटक आवासगृह आना था, लेकिन उनको आईटीबीपी सातवीं वाहिनी मुख्यालय मिर्थी से डीडीहाट, थल होते हुए जागेश्वर के लिए रवाना करना पड़ा। अब तक रोड बंद होने के कारण तीन यात्री दलों का निर्धारित शेड्यूल बदलना पड़ा है। पर्यटक आवासगृह के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने बताया कि यात्रियों के दोपहर भोजन का कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा।
24 घंटे में कहां कितनी बारिश
पिथौरागढ़-9.2 एमएम
गंगोलीहाट-16.0 एमएम
बेड़ीनाग-28.2 एमएम
डीडीहाट-61.3 एमएम
मुनस्यारी-5.6 एमएम
धारचूला-11.0 एमएम