{"_id":"645e6706b0e54251e508b665","slug":"pithoragarh-news-stone-pelting-happened-10-times-in-ghatkhola-from-nepal-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: नेपाल की ओर से घटखोला में 10 बार हुई पत्थरबाजी, मजदूरों ने भागकर बचाई जान, पढ़ें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: नेपाल की ओर से घटखोला में 10 बार हुई पत्थरबाजी, मजदूरों ने भागकर बचाई जान, पढ़ें मामला
Fri, 12 May 2023 09:49 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 12 May 2023 09:49 PM IST
सार
नेपाल की ओर से घटखोला में पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। पत्थरबाजी की घटना के दौरान भारतीय क्षेत्र में मौजूद मजदूरों ने भागकर जान बचाई।
विज्ञापन
घटखोला में तटबंध निर्माण का कार्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल की ओर से घटखोला में पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। पिथौरागढ़ के धारचूला में काली नदी किनारे बन रहे 985 मीटर तटबंध निर्माण का कार्य अंतिम दौर में है। कार्य के दौरान नेपाल के नागरिकों इसको लेकर विरोध जताया है। निर्माण कार्य पर आपत्ति जताते हुए 10 बार पत्थरबाजी कर कार्य को बाधित किया गया। इसी दौरान एक नेपाली मजदूर भी घायल हो गया।
विज्ञापन
शुक्रवार को दो नेपाली युवकों के द्वारा अचानक जीरो पॉइंट घटखोला में भारतीय क्षेत्र में कार्य कर रही मशीनों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। अचानक हुई पत्थरबाजी से डरकर भारतीय मजदूरों ने भागकर जान बचाई। पत्थरबाजी में भारतीय जेसीबी मशीन का शीशा भी टूट गया है। सूचना पर कोतवाल कुंवर सिंह रावत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि नेपाल के युवकों के द्वारा पत्थरबाजी के साथ अश्लील हरकतें करते हुए बदतमीजी की जा रही थी। इस दौरान नेपाल पुलिस भी मौके पर पहुंची। लेकिन पत्थरबाजी कर रहे युवकों को नहीं रोका।
विज्ञापन