फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   ?

पिथौरागढ़ की सड़कों में भीड़ देखकर प्रशासन हुआ सख्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
?
पिथौरागढ़ केमू स्टेशन पर भीड़ को हटाने के लिए निर्देश देते अपर जिलाधिकारी आरडी पालीवाल। संवाद न? - फोटो : PITHORAGARH
लॉकडाउन के बावजूद पिथौरागढ़ की सड़कों पर लोगों की भीड़भाड़ रही। सड़कों पर वाहनों का संचालन भी जारी रहा। सड़कों पर भीड़भाड़ देखकर दिन में प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए अनावश्यक रूप से सड़कों पर घूम रहे लोगों को घरों में जाने के लिए चेताया। प्रशासन की सख्ती के बाद लोगों की भीड़ कम हुई।
विज्ञापन

31 मार्च तक प्रदेश में लॉकडाउन किया गया है। इसके बावजूद पिथौरागढ़ शहर में सुबह से ही लोगों की दिनचर्या सामान्य दिनों की तरह जारी रही। सार्वजनिक वाहनों का संचालन बंद रखने के निर्देश के बावजूद कई टैक्सियां सड़कों पर दौड़ती नजर आईं। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से अस्पताल और बैंक के काम के लिए भी लोग पहुंचे। हालांकि अधिकांश बैंकों में कर्मचारी खाली बैठे रहे। सिल्थाम से लेकर टकाना तक सड़कों पर लोगों की आवाजाही बनी रही। लोग कारों और दोपहिया वाहनों में इधर-उधर आवागमन करते नजर आए।
विज्ञापन

दिन में 12 बजे एडीएम आरडी पालीवाल ने खुद शहर में घूमकर लोगों को लॉकडाउन की जानकारी दी और अनावश्यक रूप से न घूमने को कहा। उन्होंने बिना काम के सड़कों पर पैदल या वाहनों से घूमते पाए जाने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। पुलिस ने भी सभी तिराहों में वाहनों को रोककर पूछताछ शुरू कर दी। इस सख्ती के बाद बेकार सड़कों पर घूम रहे वाहन और लोग गायब हो गए। पुलिस ने दोपहिया वाहनों के साथ ही वनवे पार्किंग में गलत दिशा में खड़े वाहनों के चालान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

40 रुपये किलो आलू बेच रहे दुकानदार के खिलाफ की कार्रवाई
पिथौरागढ़। कोरोना की आशंका को देखते हुए लॉकडाउन होने के बाद पिथौरागढ़ में कई व्यापारियों ने मनमाने तरीके से राशन और सब्जियों के दाम बढ़ा दिए। प्रशासन ने भाटकोट रोड में 40 रुपये किलो आलू बेच रहे एक व्यापारी के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की। एक व्यापारी के बांट भी जब्त कर लिए। कुछ दुकानदारों के आटे के थैलों में 30 रुपये और खाने वाले तेल में 50 रुपये बढ़ाने की शिकायत भी लोगों ने की है। इधर, प्रशासन ने राशन या अन्य आवश्यक वस्तुओं की अधिक कीमत वसूलने या सामान की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

पिथौरागढ़ के टनकपुर तिराहे पर सिलेंडरों के लिए लगी भीड़। संवाद न्यूज एजेंसी

पिथौरागढ़ के टनकपुर तिराहे पर सिलेंडरों के लिए लगी भीड़। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed