फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh More than 250 buses from 10 buses

पिथौरागढ़ में 10 बसों से आए 250 से अधिक लोग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
Pithoragarh More than 250 buses from 10 buses
संवाद न्यूज एजेंसी पिथौरागढ़। बाहरी राज्यों से हर रोज बड़ी संख्या में प्रवासी पिथौरागढ़ पहुंच रहे हैं। जांच केंद्र एंचोली में जांच के बाद ही इन्हें नगर में प्रवेश करने दिया जा रहा है। शुक्रवार देर रात तक करीब 250 से अधिक लोग 10 बसों में सवार होकर पिथौरागढ़ पहुंचे। यहां पुलिस प्रशासन की देखरेख में सभी लोगों को भोजन कराया गया। इसके बाद नगर पालिका के पर्यावरण मित्रों ने बसों को सेनेटाइज किया, फिर एंचोली जांच केंद्र में भेजा गया। यहां प्रत्येक व्यक्ति की चिकित्सकों और फार्मासिस्टों की टीम ने जांच की। इस दौरान लोगों को 14 दिनों तक घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई। इस मौके पर दर्जा राज्यमंत्री केदार जोशी, जिलाध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया, महेंद्र लुंठी, अनिल रौतेला, गोलू पाठक, बसंत जोशी, रोहित ओझा, एसडीएम तुषार सैनी, टीएसआई दरबान सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
--::: एंचोली में लगा जाम :: पिथौरागढ़। एंचोली में बाहरी राज्यों से आ रही बसों के साथ खाद्य सामग्री से लदे, टिप्पर, डंपरों कारण हर रोज जाम लग रहा है। इससे लोगों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जाम लगने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारहमासी सड़क का काम चलने के कारण आए एक साथ वाहन नगर में प्रवेश कर रहे हैं। जिससे हर रोज जाम की स्थिति पैदा हो जा रही है। जाम खोलने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्त का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed