{"_id":"643edb064d6af9a409048391","slug":"pithoragarh-fire-forest-forest-wealth-burning-pithoragarh-news-c-8-1-115941-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: आग से धधक रहे पिथौरागढ़ के जंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: आग से धधक रहे पिथौरागढ़ के जंगल
Tue, 18 Apr 2023 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 18 Apr 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत के जंगल आग से जल रहे हैं। एक ही दिन में आग की 16 घटनाओं में 16.30 हेक्टेयर जंगल गया है। वन विभाग की टीम को कई स्थानों पर आग बुझाने में खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। वन विभाग ने ग्रामीणों से वनों को आग से बचाने की अपील की है।
गर्मी बढ़ते ही आग की घटनाएं तेजी से बढ़ने लगी हैं। मंगलवार को पिथौरागढ़ रेंज के कल्पानी कंपार्ट एक और सात में 2.5 हेक्टेयर जंगल में आग लग गई। कटियानी और जमतड़ी वन पंचायत में 1.5 हेक्टेयर में आग लगी। डीडीहाट रेंज के मोडी सिविल क्षेत्र, ओखलढुंगा कक्ष छह और सात के मिलान, कुसैल, बोक्टा, गैराड़, बड़ेत, हचीला, सिलौनी वन पंचायत में 6.8 हेक्टेयर जंगल आग की भेंट चढ़ गया।
इसके अलावा बेड़ीनाग रेंज के दक्षिणी कोटेश्वर कंपार्ट दो में एक हेक्टेयर, गंगोलीहाट रेंज के पाली पलियाल वन पंचायत में 1.5, बोयल कंपार्ट दो में 2 और धुरा कंपार्ट तीन में एक हेक्टेयर जंगल में आग भड़की। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस सीजन में आग की 45 घटनाओं में 43.65 हेक्टेयर जंगल प्रभावित हुआ है। वनाग्नि पर काबू पाने के लिए 68 क्रू-स्टेशनों में 160 फायर वाचर तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
आग से बंगापानी बाजार को खतरा
बंगापानी (पिथौरागढ़)। बाजार से लगा जंगल पिछले तीन दिनों से जल रहा है। आग इतनी विकराल हो गई है कि ऊपरी क्षेत्र से पत्थर गिर रहे हैं। चीड़ के पेड़ कभी भी जलकर गिर सकते हैं। इसके चलते बंगापानी बाजार को खतरा बना हुआ है। व्यापारियों की नजर दिनभर सामने चट्टान पर टिकी रहती है। पूर्व में यहां दुकान में बोल्डर गिरने से दो लोगों की मौत हो गई थी। व्यापारियों के साथ ही बच्चों को पढ़ाने के लिए किराए पर रहने वाले लोगों में आग के चलते दहशत है। फकीर सिंह मेहरा, पंकज राणा, साधु सिंह परिहार, सुंदर सिंह मेहरा ने वन विभाग से आग पर शीघ्र काबू पाने की अपील की है।