फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh District Hospital will soon get two ventilators and ultrasound machines

पिथौरागढ़ जिला अस्पताल को जल्द मिलेंगे दो वेंटिलेटर और अल्ट्रासाउंड मशीन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 02:37 PM IST
विज्ञापन
Pithoragarh District Hospital will soon get two ventilators and ultrasound machines
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिला अस्पताल को जल्द दो और वेंटिलेटर मिलने की उम्मीदें हैं। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन ने डीजी हेल्थ को ऑनलाइन प्रस्ताव भेज दिया है। साथ ही अस्पताल प्रबंधन को नई अल्ट्रासाउंड मशीन खरीदने के लिए स्वीकृति मिल गई है। पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में 5 लाख की आबादी के लिए सिर्फ एक वेंटिलेटर था। अस्पताल प्रबंधन ने कोविड-19 के कहर के बाद कुछ समय पूर्व दो वेंटिलेटर खरीदे। कोविड के लगातार मामले बढ़ते देख अस्पताल प्रबंधन ने दो और वेंटिलेटर खरीदने के लिए डीजी हेल्थ को ऑनलाइन प्रस्ताव भेज दिया है। पीएमएस डॉ. एचएस खड़ायत का कहना है कि डीजी हेल्थ से स्वीकृति मिलने के बाद ही वेंटिलेटर का क्रय कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अल्ट्रासाउंड मशीन खरीदने के लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। बता दें कि कुछ समय पूर्व जिला अस्पताल में लगाई गई अल्ट्रासाउंड मशीन खराब हो गई थी। इससे अस्पताल में अल्ट्रासाउंड को आए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नई मशीन आने के बाद लोगों को राहत मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed