फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh depot will give seven buses to Bageshwar

बागेश्वर को सात बसें देगा पिथौरागढ़ डिपो

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Pithoragarh depot will give seven buses to Bageshwar
पिथौरागढ़। रोडवेज का पिथौरागढ़ डिपो बागेश्वर डिपो को सात बसें देगा। बागेश्वर में रोडवेज डिपो बनाया जाना है जिसकी कवायद चल रही है। नए डिपो को पिथौरागढ़ डिपो से पुरानी बसें दी जानी हैं। बसें देने के बाद पिथौरागढ़ डिपो के बेड़े में बसों की संख्या 55 रह जाएगी।
विज्ञापन

बागेश्वर में अगले माह तक रोडवेज का डिपो बनने की उम्मीद है। नए डिपो को पुरानी बसों से ही काम चलाना होगा। इसके लिए पिथौरागढ़ डिपो के बेड़े से सात पुरानी बसें बागेश्वर डिपो को दी जाएगी। बसें देने के बाद पिथौरागढ़ डिपो के बेड़े में बसों की संख्या 55 रह जाएगी।
विज्ञापन

वर्तमान में पिथौरागढ़ डिपो 62 बसों का संचालन कर रहा है जबकि मानक पूरा कर चुकीं सात बसें पहले ही मैदानी क्षेत्रों के लिए भेज दी गई हैं। मार्च 2023 तक 17 बसें मानक पूरा कर लेंगी जिसके बाद इन्हें भी मैदान में भेज दिया जाएगा। हालांकि मार्च 2023 में डिपो को नई बसें मिल जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम रविशेखर कापड़ी ने बताया कि निगम मुख्यालय से आदेश मिलने के बाद बागेश्वर डिपो को बसें दी जाएंगी। उनका कहना है कि बसें देने के बाद पिथौरागढ़ डिपो में किसी तरह का असर नहीं पड़ेगा। पिथौरागढ़ से धरमघर-दिल्ली और मुनस्यारी-दिल्ली का रूट बदला जाएगा। धरमघर-बागेश्वर और मुनस्यारी-बागेश्वर-दिल्ली के लिए बसों का संचालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed