{"_id":"bb06e59f044fd57a514cacd822c11f13","slug":"pithoragarh-depot-met-30-tires-some-buses-go-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ डिपो को मिले 30 टायर, कुछ बसें चली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ डिपो को मिले 30 टायर, कुछ बसें चली
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 02 Oct 2015 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज के पिथौरागढ़ डिपो को आज आखिरकार 30 टायर मिल गए। अभी 30 टायर और आने हैं। टायर न होने के कारण बंद पड़ी बसों में से कुछ बसों का संचालन होने लगा है। रोडवेज की 30 बसें टायर न होने के कारण पिछले पांच दिन से संचालित नहीं हो पाई थी। बयात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए आज यहां से 13 बसें देहरादून के लिए भेजनी पड़ी। रोडवेज के स्थानीय डिपो में स्पेयर पार्ट्स और टायर न होने के कारण बसों का संचालन ठप हो गया था। इस मुद्दे पर रोडवेज के कर्मचारियों और नागरिकों ने जोरदार आंदोलन किया था। बताया कि गया है कि 30 टायर फिलहाल पहुंच गए हैं। इतने ही टायर एक दो दिन में और पहुंच जाएंगे। इससे थोड़ा व्यवस्था पटरी में आने की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन