फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh-Dehradun Flight Service Restored from Tomorrow; Flights Resume After Seven Months

Pithoragarh News: पिथौरागढ़-देहरादून विमान सेवा कल से बहाल, सात माह बाद उड़ान

Tue, 24 Mar 2026 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 24 Mar 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Pithoragarh-Dehradun Flight Service Restored from Tomorrow; Flights Resume After Seven Months
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़-देहरादून रूट पर सात महीने से बंद पड़ी विमान सेवा 26 मार्च से फिर से शुरू हो जाएगी। इससे सीमांत के लोगों और पर्यटकों को बड़ी राहत मिलेगी। यह सेवा सितंबर 2024 में 19 सीटर विमान के साथ शुरू की गई थी। सितंबर 2025 में तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए इसे अचानक बंद कर दिया गया था। सेवा बंद होने से सीमांत क्षेत्र के निवासियों को हवाई कनेक्टिविटी के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। पिछले सात महीनों से जनता इस रूट पर विमान संचालन की बहाली का इंतजार कर रही थी। अब सरकार में शामिल जनप्रतिनिधियों ने 26 मार्च को सेवा शुरू करने की अंतिम तारीख जारी की है। इस हवाई सेवा के शुरू होने से प्रदेश की राजधानी देहरादून का सफर सुगम हो जाएगा। स्थानीय लोग और पर्यटक इस फैसले से खासे उत्साहित हैं।
विज्ञापन

--------------
42 सीटर विमान होगा संचालित, सप्ताह में दो या तीन दिन मिलेगी सेवा
देहरादून रूट पर अब पहले से दिल्ली रूट पर संचालित विमान ही उड़ान भरेगा। दिल्ली रूट पर सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को 42 सीटर विमान का संचालन हो रहा है। इसी विमान को देहरादून रूट पर संचालित करने की योजना है। यह विमान सप्ताह में दो या तीन दिन इस रूट पर संचालित होगा। संवाद
विज्ञापन

-------------------

सरकार ने देहरादून रूट पर विमान संचालित करने का वादा जनता से किया था जो अब पूरा होने को है। 26 मार्च से इस रूट पर विमान संचालित होगा। इसकी सभी तैयारी और औपचारिकता पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-गिरीश जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article