पिथौरागढ़ में शुरू हुआ ‘नेकी की दीवार’ कार्यक्रम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमांत यूथ मोर्चा और क्लीन एंड ग्रीन परिवार ने ‘नेकी की दीवार’ कार्यक्रम पिथौरागढ़ में भी शुरू कर दिया है। बुधवार को टकाना तिराहे से लोगों के घरों से कपड़े, बर्तन जैसी सामग्री एकत्र की गई। इसे अब जरूरतमंदों को बांटा जाएगा। सीमांत यूथ मोर्चा के संयोजक सुशील खत्री ने कहा कि लगभग हर घर में कपड़े काफी जमा हो जाते हैं। इनका कभी उपयोग नहीं हो पाता। बाद में लोग इन कपड़ों को या तो दरी बनाने के काम में उपयोग में लाते हैं या फिर घर में ही पड़े-पड़े खराब हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि किसी घर में बेकार पड़े यह कपड़े कई गरीबों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकते हैं।
उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने उपयोग में न आने वाले कपड़े और बर्तन देकर मदद करें। यह सारी सामग्री गरीबों, आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बांटी जाएगी, ताकि जाड़े के सीजन में गरीबों को राहत मिल सके। बुधवार को पहले ही दिन कई लोगों ने इस पहल में हाथ बंटाया। कपड़े, बर्तन, जूते, कंबल जैसी सामग्री प्रदान की। पहले दिन आठ गरीबों को यह सामग्री बांट दी गई।
इस अभियान में नीरज भट्ट, राकेश वर्मा, कैलाश कठायत, लक्ष्मण सिंह नयाल, प्रशांत पाल, रवींद्र रावत, विक्रम सिंह नयाल, हर्षित मेहता, रंजन भट्ट, नवीन शर्मा, शशांक उपाध्याय, बब्बू चौधरी, जितेंद्र थापा, रत्नाकर पांडे, नरेश पांडे आदि शामिल थे।