{"_id":"216eba3da3bd38e7ea0ce4fbfffbdbd0","slug":"pithoragarh-beat-the-kotdwara-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ ने कोटद्वार को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ ने कोटद्वार को हराया
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Wed, 30 Sep 2015 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य आमंत्रण जूनियर बालक वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता रोमांचक मुकाबले के बाद पिथौरागढ़ की टीम ने जीत ली। पिथौरागढ़ की टीम के गोलकीपर अनिल राम को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। विधायक मयूख महर ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे ।
फाइनल में पिथौरागढ़ और कोटद्वार की टीम के बीच मुकाबला हुआ। पहले हाफ में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर पाई। दूसरे हाफ में भी यही स्थिति बनी रही। बाद में निर्णायकों ने ट्राइबेकर का सहारा लिया लेकिन उसमें भी फैसला नहीं हो पाया। आखिरकार सडनडेथ के सहारे पिथौरागढ़ की टीम ने कोटद्वार पर 4-3 से जीत दर्ज कर प्रतियोगिता पर कब्जा जमा लिया। विधायक ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। जिला क्रीड़ा अधिकारी विनोद सिंह वल्दिया ने बताया कि अब इन खिलाड़ियों में से ही राष्ट्रीय टीम का चयन किया जाएगा। फाइनल मैच के निर्णायक तनवीर अहमद, कवींद्र मेहता और चंद्र सिंह धामी थे। समापन मौके पर कै. हरीदत्त कापड़ी, तिलकराज जोशी, प्रो. जीत सिंह ज्याला, भुवन पंत, मनोज पुनेठा, देवेंद्र रावत, यतीश ओझा, भूपेंद्र चौहान आदि मौजूद थे। प्रतियोगिता में राज्य की कुल 14 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता स्पोर्ट्स स्टेडियम में 26 सितंबर से शुरू हुई।