{"_id":"589b50b74f1c1be71737915e","slug":"pithoragarh-and-bageshwar-quarterfinals","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ और बागेश्वर क्वार्टर फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ और बागेश्वर क्वार्टर फाइनल में
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
Updated Wed, 08 Feb 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेट प्रतियोगिता में शॉट लगाता बल्लेबाज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्मुक्त चंद राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ और बागेश्वर ने प्री-क्वार्टर फाइनल मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन
थल के खेल मैदान में पहला मुकाबला डीसीए पिथौरागढ़ और जेएमएस डीडीहाट की टीमों के बीच हुआ। पिथौरागढ़ ने 5 विकेट पर 171 रन बनाए। नीरज सौन ने 29 गेंदों में 63 रन और जीवन ने 14 गेंदों में 47 रन बनाए। नितिन ने 3 विकेट लिए। जवाब में डीडीहाट की टीम 14 ओवर में 128 पर ऑलआउट हो गई। अमर ने 40 रन बनाए। देवेंद्र ने 4 और नीरज सौन ने 3 विकेट लिए। पिथौरागढ़ ने 43 रनों से मैच जीत लिया। अंपायर महेश, शैलेंद्र और स्कोरर नीरज भट्ट थे। आंखों देखा हाल नीरज भैंसोड़ा और रिंकू कुमार ने सुनाया।
विज्ञापन
दूसरा प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबला कर्मियाल अकादमी बागेश्वर और क्रिकेट क्लब देवलथल के बीच हुआ। बागेश्वर ने 12 ओवर में 120 रन बनाए। सोनू ने 27 रन बनाए। रोशन ने 5 और चंदन ने 2 विकेट लिए। जवाब में देवलथल की टीम 12 ओवर में 87 रनों पर ऑउट हो गई। राजू ने 24 रन बनाए। महिपाल ने 3 विकेट लिए। बागेश्वर ने 33 रनों से मैच जीत लिया। अंपायर नीरज कुमार, महेश कुमार और स्कोरर अंशु लोहनी थे। कमेंट्री नवराज भैंसोड़ा ने की।
विज्ञापन