फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh, Almora and Nainital Cricket Association provided support to Divya cricketer Dhami

दिव्यांग क्रिकेटर धामी को पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन ने दी सहयोग राशि

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Pithoragarh, Almora and Nainital Cricket Association provided support to Divya cricketer Dhami
दिव्यांग क्रिकेटर राजेंद्र धामी को अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन ने 76 हजार रु? - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। दिव्यांग क्रिकेट टीम के खिलाड़ी राजेंद्र सिंह धामी की मदद के लिए क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) की पिथौरागढ़, नैनीताल, अल्मोड़ा की जिला इकाई आगे आई है। सीएयू की जिला इकाइयां के सदस्यों ने राजेंद्र सिंह धामी के गांव रैकोट जाकर 77 हजार रुपये दिए।
विज्ञापन

26 जुलाई को अमर उजाला मेें ‘मनरेगा में पत्थर तोड़ने को मजबूर हैं दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी राजेंद्र धामी’ शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद कई संगठन धामी की मदद के लिए आगे आए हैं। शुक्रवार को दिव्यांग क्रिकेटर को नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन ने 51 हजार, पिथौरागढ़ क्रिकेट एसोसिएशन ने 15 हजार और अल्मोड़ा क्रिकेट एसोसिएशन ने 11 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। इसके लिए धामी ने तीनों क्रिकेट एसोसिएशन और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) के सचिव महिम वर्मा का आभार जताया।
विज्ञापन

इस मौके पर सीएयू के काउंसलर दीपक मेहरा, पिथौरागढ़ जिला एसोसिएशन के सचिव उमेश चंद्र जोशी, जिला क्रिकेट एसोसिएशन नैनीताल के कोषाध्यक्ष कमल पपनै, किशन अनेरिया, दीपांक वर्मा, भूपेश बिष्ट, पंकज कुमार, जितेंद्र पोखरिया, कमलेश पोखरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed