फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   pithauraagadh aur gangoleehaat mein raajasv upanireekshakon ne pradarshan kiya

पिथौरागढ़ और गंगोलीहाट में राजस्व उपनिरीक्षकों ने किया प्रदर्शन

Tue, 11 Jun 2019 10:27 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़। Published by: kamlesh kamlesh Updated Tue, 11 Jun 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
pithauraagadh aur gangoleehaat mein raajasv upanireekshakon ne pradarshan kiya
पिथौरागढ़ में प्रदर्शन करते राजस्व उपनिरीक्षक। - फोटो : पिथौरागढ़
राजस्व निरीक्षक उपनिरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ ने मंगलवार को भी दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया। पिथौरागढ़ और गंगोलीहाट, चंपावत में मांगें पूरी करने को लेकर राजस्व उपनिरीक्षकों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ में राजस्व निरीक्षक उपनिरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ के जिला अध्यक्ष गोपाल चंद्र जोशी ने बताया कि न्यायिक एवं भूलेख कार्यों में एसआईटी और पुलिस के हस्तक्षेप को बंद करने के संबंध में लेखपाल आंदोलित हैं। इस आंदोलन के समर्थन में 10 जून से दो घंटे का कार्य बहिष्कार शुरू किया है। इसके तहत 15 जून तक लगातार दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन


उधर, गंगोलीहाट में दो घंटे के कार्य बहिष्कार के दौरान राजस्व उपनिरीक्षकों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में तहसील उपाध्यक्ष मंजू बिष्ट, बृजमोहन बिष्ट, भूपाल सिंह, विजय पंत, विजय साह, राजेंद्र गिरी गोस्वामी, चंदन लाल आदि शामिल रहे। सुबह दस बजे से दिन में बारह बजे तक राजस्व उपनिरीक्षकों के हड़ताल पर रहने से दूर दराज ग्रामीण क्षेत्रों से प्रमाण पत्र सहित अन्य कार्य के लिए आए लोगों को दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed