{"_id":"5b7c457b42c7924670022c0f","slug":"pipali-students-demonstrate-on-the-collectorate","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीपली के छात्रों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीपली के छात्रों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 21 Aug 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते पीपली के छात्र छात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राइंका पीपली में तैनात गणित के प्रवक्ता को अन्य विद्यालय में समायोजित नहीं करने की मांग को लेकर छात्रों और अभिभावकों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। बाद में उन्होंने डीएम से मुलाकात कर विद्यालय में रिक्त पदों पर शिक्षकों की तैनाती की मांग उठाई।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय से करीब 50 किमी दूर पीपली के छात्र एवं अभिभावक मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि विद्यालय में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, अर्थशास्त्र विषयों के प्रवक्ताओं के पद रिक्त चल रहे हैं। गणित के प्रवक्ता ही पिछले दो सत्र से अर्थशास्त्र विषय भी पढ़ा रहे हैं, जबकि प्रवक्ताओं की कमी के चलते विद्यालय में कला संकाय की पढ़ाई नहीं हो पा रही है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में गणित विषय में छात्र संख्या नहीं होने से प्रवक्ता को अन्यत्र समायोजित किया जा रहा है। ऐसे में अर्थशास्त्र पढ़ाने वाले शिक्षक भी मौजूद नहीं रहेंगे।
विज्ञापन
क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता गजेंद्र सिंह महर ने बताया कि वह शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर पांच बार जिला मुख्यालय के चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन हर बार उन्हें कोरा आश्वासन ही दिया जाता है। कहा कि शिक्षकों की कमी के चलते विद्यालय में पढ़ने वाले 200 से अधिक छात्र-छात्राओं का भविष्य चौपट हो रहा है। विद्यालय से गणित के प्रवक्ता को तब तक समायोजित नहीं किया जाए, जब तक अंग्रेजी और अर्थशास्त्र के प्रवक्ता की नियुक्ति नहीं हो जाती है। प्रदर्शन करने वालों में बच्चों के साथ अभिभावक जीवन सिंह, बहादुर सिंह, नरेंद्र कुंवर, कुंदन सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन