{"_id":"5e4198188ebc3ee5c9226322","slug":"pigs-are-being-killed-by-current-in-ganigangoli-region-pithoragarh-news-hld373044569","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणाई गंगोली क्षेत्र में विद्युत करंट से मारे जा रहे हैं सुअर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणाई गंगोली क्षेत्र में विद्युत करंट से मारे जा रहे हैं सुअर
विज्ञापन
क्षेत्र में हाई वोल्टेज बिजली की लाइन में तार डालकर सुअरों को मारने का खेल खेला जा रहा है। इससे क्षेत्र के कई गांवों की बिजली तो बाधित हो रही है। साथ ही करंट फैलने से हादसों की संभावना भी बनी हुई है।
जंगल से गुजरने वाली हाई वोल्टेज विद्युत लाइन में तार डालकर सुअर मारने से क्षेत्र में पिछले 15 दिनों से शाम को बिजली गुल हो जा रही है। लाइन में आ रहे फाल्ट के चलते क्षेत्र के 42 गांवों में रोज शाम को दो-ढाई घंटे बिजली बाधित हो रही है। सब स्टेशन इंचार्ज ललित बिष्ट ने बताया की मामले की शिकायत विभागीय अधिकारियों और तहसील को दे दी है।
पटवारी गणाई मदन मोहन जोशी ने बताया कि क्षेत्र के सभी गांवों में सूचना भेजी गई है कि जिस गांव के लोग हाई वोल्टेज लाइन में तार डालकर सुअर मार रहे हैं उनकी गुप्त सूचना तहसील को दें। साथ ही ग्राम प्रहरियों को भी ऐसे लोगों का पता लगाने को कहा गया है। पटवारी जोशी ने बताया कि अराजक तत्वों की गुप्त सूचना देने वाले को वह अपनी ओर से एक हजार रुपये का नकद इनाम देंगे। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
क्षेत्र में हाई वोल्टेज विद्युत लाइन में तार डालकर सुअर मारने वालों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। इससे बिजली गुल हो रही है हादसे का भी खतरा रहता है। - अभिनेष बनकोटी, ग्रामीण
सुअर मारने वाले लोगों की वजह से क्षेत्र में 15 दिनों से बिजली आपूर्ति में व्यवधान आ रहा है। जनता से अनुरोध है कि ऐसे लोगों की सूचना तहसील को दें। - महिपाल गंगोला, प्रधान गुनाकिटानी
ऐसे अराजक तत्वों को पकड़कर कड़ी सजा दी जाए। इसके लिए तहसील प्रशासन को निर्देशित कर दिया गया है कि शीघ्र सुअर मारने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। -मीना गंगोला, विधायक
सूचना उच्चाधिकारियों और तहसील प्रशासन को दे दी है। क्षेत्र के सभी लाइनमैन को निर्देशित किया गया है कि रात में सुअर मारने वालों पर निगरानी रखी जाए। -ललित बिष्ट, सब स्टेशन इंचार्ज