फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pickup falls into Kali river, woman dies

Pithoragarh News: काली में गिरी पिकअप, महिला की मौत

Tue, 14 May 2024 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 14 May 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Pickup falls into Kali river, woman dies
धारचूला-तवाघाट सड़क में चैतुलधार के पास सर्च अ​भियान चलाते पुलिस और एसडीआरएफ के जवान। संवाद
धारचूला (पिथौरागढ़)। धारचूला-तवाघाट सड़क पर चैतुलधार के पास राशन पहुंचाकर लौट रहा पिकअप दुर्घटनाग्रस्त होकर काली नदी में गिर गया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पूर्ति निरीक्षक सहित दो लोग लापता हैं जिनकी खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सोमवार की रात पूर्ति निरीक्षक पुष्कर बोनाल पिकअप (यूके 05 टीएटीए 6464) से दारमा घाटी के दुग्तू गांव में राशन पहुंचाकर तवाघाट से धारचूला की ओर लौट रहे थे। चैतुलधार के पास रात करीब 11 बजे अचानक पिकअप अनियंत्रित होकर काली नदी में गिर गया। मंगलवार की दोपहर जब ये लोग धारचूला नहीं पहुंचे तो ढूंढखोज शुरू हुई।
विज्ञापन

पानागढ़ से एसडीआरएफ की टीम और धारचूला कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कुंवर सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान घटनास्थल से कुछ किमी दूर काली नदी से चल निवासी 42 वर्षीय सरस्वती चलाल उर्फ सरू पत्नी लक्ष्मण सिंह चलाल का शव बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक पुष्कर बोनाल और मंगल बोनाल अभी भी लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है। महिला का शव धारचूला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
अगर लिफ्ट नहीं लेतीं तो बच जाती सरस्वती की जान

धारचूला (पिथौरागढ़)। तवाघाट-धारचूला सड़क में चैतुलधार के पास सड़क हादसे में अकाल मृत्यु का ग्रास बनी महिला सरस्वती उर्फ सरू पत्नी लक्ष्मण सिंह यदि लिफ्ट नहीं लेतीं तो शायद वह आज जिंदा होतीं। सरस्वती अपने गांव से दो किमी की दूरी पर धौली नदी पार कर दूसरे छोर पर आने के बाद धारचूला के लिए वाहन का इंतजार कर रही थीं। इस बीच राशन छोड़कर लौट रही पिकअप से उन्होंने लिफ्ट मांगी और हादसे में उनकी जान चली गई।

दारमा घाटी के 14 गांवों के लोग माइग्रेशन पर उच्च हिमालयी क्षेत्रों में गए हैं। सरस्वती चलाल मंगलवार को किसी जरूरी कार्य से धारचूला आ रही थीं। मृतका के पति लक्ष्मण सिंह चलाल सीआरपीएफ में हवलदार पद पर जम्मू कश्मीर में तैनात हैं। उनकी चार बेटियां हैं। घटना की सूचना से परिजन सदमे में है। मृतका के पति छुट्टी लेकर घर के लिए रवाना हो गए हैं। ग्राम प्रधान चल प्रधान सरस्वती देवी और उप प्रधान दिनेश चलाल ने घटना पर शोक संवेदना प्रकट की है।

लापता लोगों के परिजन बेसुध
धारचूला (पिथौरागढ़)। सड़क हादसे के बाद पूर्ति निरीक्षक के लापता होने के बाद परिजन सदमे में हैं। पूर्ति निरीक्षक पुष्कर बोनाल की पत्नी और तीन बच्चे एवं मंगल सिंह बोनाल के तीन बच्चे और परिजन बेसुध हैं। परिजनों ने लापता दोनों का जल्द पता लगाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed