फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Photos of Prakash Pant, who started appearing on social media

सोशल मीडिया पर हिट होने लगी प्रकाश पंत की फोटो

Wed, 15 Mar 2017 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 15 Mar 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
Photos of Prakash Pant, who started appearing on social media
प्रकाश पंत - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश में नए मुख्यमंत्री के चयन को लेकर चल रही प्रक्रिया के बीच पिथौरागढ़ से निर्वाचित विधायक प्रकाश पंत का नाम मंगलवार से ही सोशल मीडिया पर हिट होने लगा। किसी ने 12 फरवरी को पिथौरागढ़ में हुई प्रधानमंत्री की सभा के दौरान नरेंद्र मोदी का फोटो टेग किया है, तो किसी ने पुराने किसी कार्यक्रम में शामिल पंत का फोटो फेसबुक पर शेयर कर दिया।

विज्ञापन


प्रकाश पंत के अलग-अलग मुद्राओं वाले कई फोटो फेसबुक पर हैं। रिजल्ट आने के बाद अबीर, गुलाल खेलते, फोन पर बात करते किसी पुराने कार्यक्रम में शामिल प्रकाश पंत की तमाम फोटो फेसबुक पर नजर आ रही हैं। अधिकांश लोगों ने उनको मुख्यमंत्री के तौर पर घोषित कर दिया है तो कई ने उनको मुख्यमंत्री के लिए सबसे योग्य व्यक्ति करार दिया है। पंत चुनाव परिणाम आने के बाद 12 मार्च को सीधे दिल्ली रवाना हो गए थे। उसके बाद विभिन्न स्तरों से मुख्यमंत्री की रेस में उनका नाम आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तथा उनके समर्थक अपने-अपने तरीके से इस बात को मजबूती देने में लग गए।
विज्ञापन


प्रकाश पंत ने इस बार मोदी लहर में पिथौरागढ़ सीट से जीत हासिल की। उनके समर्थन में प्रधानमंत्री ने यहां सभा भी की थी। प्रकाश पंत मूल रूप से गंगोलीहाट के चोढियार गांव के निवासी हैं, लेकिन उनका परिवार कई वर्षों से पिथौरागढ़ के खड़कोट मोहल्ले में रहता है। चुनाव प्रचार के दौरान भी प्रकाश पंत को भावी सीएम के तौर पर प्रोजेक्ट किया गया था। उनकी जीत के बाद तो इस संभावना को और ज्यादा बल मिला है। लोगों की निगाह देहरादून में होने वाले फैसले पर टिकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंत का नाम सीएम के लिए तय होने की सुगबुगाहट
मंगलवार के बाद बुधवार को भी पिथौरागढ़ के विधायक प्रकाश पंत का नाम मुख्यमंत्री के लिए तय होने की सुगबुगाहट होने लगी है। कई स्थानों पर पंत के समर्थकों ने आतिशबाजी भी की। चुनाव परिणाम निकलने के बाद से ही निर्विवाद छवि के राजनेता प्रकाश पंत के मुख्यमंत्री बनने की चर्चाएं जोरों पर हैं। सोशल मीडिया में भी पंत को मुख्यमंत्री की दौड़ में सबसे आगे होने को लेकर पोस्टों की भरमार है। सोशल मीडिया में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से पंत की मुलाकात की पोस्ट डाली गई हैं। बुधवार को सुबह से ही पंत के नाम पर सहमति बनने की बातें फैलती रही। लोगों की नजरें समाचार चैनलों पर टिकी रही। पंत के मुख्यमंत्री की दौड़ में आगे होने को लेकर भाजपा के जिला कार्यालय में भी दिनभर गहमागहमी रही। लोग देहरादून में अपने संपर्कों से मालुमात करते रहे। कई स्थानों पर उत्साही कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी तक कर दी। भाजपाई पंत का मुख्यमंत्री बनना निश्चित मान रहे हैं। सबकी नजर बीजेपी नेतृत्व के फैसले पर लगी है। बृहस्पतिवार तक स्थिति साफ होने की बातें की जा रही हैं। 


मयूख ने पंत को दी मुख्यमंत्री बनने की अग्रिम शुभकामना
पिथौरागढ़ विधानसभा सीट से पराजित कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायक मयूख महर ने नवनिर्वाचित भाजपा विधायक प्रकाश पंत को मुख्यमंत्री के पद के लिए अग्रिम शुभकामना दी है। प्रेस को जारी बयान में पूर्व विधायक ने मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा है कि उनके सहयोग से ही वह पिथौरागढ़ को विकास की दौड़ में अग्रणी स्थान दिला सके। उन्होंने नवनिर्वाचित विधायक प्रकाश पंत से पिथौरागढ़ के लिए स्वीकृत आंवलाघाट पेयजल योजना को जल्द से जल्द पूर्ण कराने, नैनीसैनी हवाई पट्टी से उड़ान शुरू कराने की भी अपेक्षा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed