फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pharmacist Anwar Hussain is doing commendable work in the investigation center in the holy month of Ramadan

कोरोना योद्धा : रोजे की 15 घंटे की इबादत के साथ ही अपना फर्ज निभा रहे फार्मासिस्ट अनवर हुसैन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 03:58 PM IST
विज्ञापन
Pharmacist Anwar Hussain is doing commendable work in the investigation center in the holy month of Ramadan
अनवर हुसैन - फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़। रमजान के महीने में 15 घंटे का रोजा रखने के साथ ही फार्मासिस्ट अनवर हुसैन अपनी ड्यूटी का फर्ज भी निभा रहे हैं।
विज्ञापन
टकाना निवासी फार्मासिस्ट अनवर हुसैन रोजा इफ्तार के बाद से हर रोज ड्यूटी पर जाकर लोगों की जांच कर रहे हैं। वो जनता कर्फ्यू के बाद से ही बिना छुट्टी लिए कार्य कर रहे हैं। लोगों ने उनके प्रयासों की सराहना की है। वो जांच केंद्र पर रात एक से दो बजे तक कार्य कर रहे हैं। लोगों ने उनके जज्बे को सलाम किया है। कोरोना काल मे फार्मासिस्ट अनवर हुसैन हर रोज समय से ड्यूटी पर पहुंचकर अपना मनवता धर्म निभा रहे हैं। अनवर हुसैन ने बताया कि उनके घर में माता, पिता, पत्नी और तीन बच्चे हैं। उन्होंने कहा कि परिवार के लोग संकट की इस घड़ी में उनका हौसला बढ़ा रहे हैं। वो अलग कमरे मे रहकर परिजनों से बात कर रहे हैं। बच्चे पास आने की जिद कर रहे हैं लेकिन संक्रमण के खतरे को देखते हुए वो उनके पास नहीं जा रहे हैं। लोगों ने अनवर हुसैन के कार्यों की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed