{"_id":"5c76cf25bdec2211b7060a4d","slug":"phaguvaabagad-mein-boldar-girane-se-sadak-band","type":"story","status":"publish","title_hn":"फगुवाबगड़ में बोल्डर गिरने से सड़क बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फगुवाबगड़ में बोल्डर गिरने से सड़क बंद
Wed, 27 Feb 2019 11:29 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/ अमर उजाला , मुनस्यारी/धारचूला।
ब्यूरो/ अमर उजाला , मुनस्यारी/धारचूला।
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Wed, 27 Feb 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी-मदकोट सड़क के फगुवा में गिरी चट्टानें।
- फोटो : पिथौरागढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी-जौलजीबी मार्ग पर मदकोट के पास फगुवाबगड़ में पहाड़ी से भारी बोल्डर गिरने से यातायात अवरुद्ध हो गया। मार्ग पर चार वाहन फंसे हैं। स्थानीय लोग बोल्डर को हटाने में जुटे हैं।
बुधवार शाम पांच बजे फगुवाबगड़ के पास अचानक पहाड़ी से बड़ा बोल्डर गिर गया। उस समय सड़क पर कोई वाहन नहीं होने से बड़ा हादसा बच गया। बर्फबारी के चलते थल-मुनस्यारी सड़क बंद होने से वाहन जौलजीबी के रास्ते जा रहे थे।
बोल्डर गिरने से मदकोट-जौलजीबी मार्ग भी बाधित हो गया है। स्थानीय लोगों ने बोल्डर को तोड़ कर हटाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। लोगों ने इसकी सूचना सीमा सड़क संगठन को दी है। उधर धारचूला में तवाघाट-नारायण आश्रम मार्ग पर भारी वर्षा और खतरे को देखते हुए यातायात बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। ईई पीएमजीएसवाई ने बताया कि बगीचा से सिमियाखोला निर्माणाधीन मोटर मार्ग पर ऊपर से बोल्डर आने के चलते खतरा बना हुआ है।