फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pet dog saved family life after fighting with leopard in pithoragarh

Pithoragarh: आंगन में घूम रहे पति-पत्नी और बच्ची पर तेंदुआ झपटा, पालतू कुत्ते ने ऐसे बचाई परिवार की जान

Tue, 02 Apr 2024 10:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Updated Tue, 02 Apr 2024 10:31 AM IST
सार

कुत्ता वफादार होता है, ऐसे किस्से और कहानियां तो आपने खूब पढ़ी और सुनी होंगी लेकिन पिथौरागढ़ में एक पालतू कुत्ते ने ऐसा कमाल कर दिया जिसे सुनकर हर कोई हैरान है।

विज्ञापन
Pet dog saved family life after fighting with leopard in pithoragarh
तेंदुए से भिड़कर पालतू कुत्ते ने बचाई परिवार की जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिथौरागढ़ से एक अच्छी खबर सामने आ रही हैं। पिथौरागढ़ में एक पालतू कुत्ते ने ऐसा कमाल कर दिया जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। घर के आंगन में घुसे तेंदुए ने जब शिक्षक, उनकी पत्नी और सात साल की बेटी पर झपटा मारा तो उनका पालतू कुत्ता हमलावर हो गया। कुत्ता न सिर्फ तेंदुए से भिड़ा बल्कि खुद घायल होकर परिवार के सभी सदस्यों की जान भी बचा ली। घायल कुत्ते का उपचार किया जा रहा है।

विज्ञापन

 

बस्ते निवासी राजेश धामी अतिथि शिक्षक हैं। रविवार देर शाम वह अपनी पत्नी और बच्ची के साथ आंगन में टहल रहे थे। इसी दौरान घात लगाए बैठा तेंदुआ उन पर झपट पड़ा। तेंदुआ उन्हें या बच्ची को नुकसान पहुंचाता इससे पहले दरवाजे पर लेटा

विज्ञापन


लैब्राडोर प्रजाति का उनका 14 महीने का कुत्ता लियो तेंदुए से भिड़ गया। तेंदुए के गर्दन दबोचने के बावजूद कुत्ते ने तेंदुए से मुकाबला किया। शोर सुनकर आसपास घरों से लोग पहुंच गए। उन्होंने हल्ला किया तो तेंदुआ कुत्ते को छोड़कर भाग गया। बुरी तरह घायल कुत्ते को उपचार के लिए पशु अस्पताल लाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये पढ़ें- PM Modi Rally in Rudrapur: पीएम नरेंद्र मोदी की शंखनाद रैली आज, पहली बार एंटी ड्रोन यूनिट भी रहेगी तैनात


लियो नहीं होता तो न जाने क्या होता
शिक्षक राजेश धामी ने कहा कि उनके पालतू कुत्ते लियो ने उनकी जान बचाई है। यदि लियो बीच में आकर तेंदुए से नहीं भिड़ता तो न जाने क्या होता। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए से सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है।

वन विभाग की अपील
रेंजर पीएस देउपा ने बताया कि क्षेत्र में गश्त की जाएगी। उन्होंने शाम ढलने के बाद लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
 

लैब्राडोर के बारे में जानिए

लेब्राडोर दुनिया भर में कुत्तों की सबसे लोकप्रिय नस्लों में एक है। ये अपने दोस्ताना स्वभाव, बुद्धिमता, वफादारी और अपने परिवारों के लिए प्यार के लिए जाने जाते हैं। लैब्राडोर शिकारी कुत्ता है। इसकी विभिन्न कार्यों में सहायता ली जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed