फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Performed at District Headquarters at 120 km

120 किमी दूर जिला मुख्यालय आकर प्रदर्शन किया

Tue, 16 Jan 2018 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 16 Jan 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
Performed at District Headquarters at 120 km
सड़क का निर्माण पूरा करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते गोल्फा गांव के लोग - फोटो : अमर उजाला

सड़क निर्माण की धीमी गति से नाराज बंगापानी तहसील के गोल्फा वालों ने 120 किमी दूर जिला मुख्यालय आकर प्रदर्शन किया। साथ ही डीएम को ज्ञापन सौंपकर हस्तक्षेप करने की मांग की।

विज्ञापन


गोल्फा के लोगों ने डीएम कार्यालय परिसर में नारेबाजी की। डीएम सी रविशंकर को सौंपे ज्ञापन में कहा कि अक्तूबर 2016 में 12 किमी लंबे दानीबगड़-गोल्फा-बोना मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हुआ था, लेकिन अब तक 100 मीटर सड़क भी सही से नहीं कटी है। नदी पर बनाए गए पुल की गुणवत्ता भी खराब है। लोगों ने कहा कि जिस गति से काम हो रहा है, उससे यही लगता है कि सड़क बनने में 10 साल भी लग सकते हैं। वहीं, सड़क के अभाव में लोगों को मुख्य सड़क तक आने के लिए 10 से 12 किमी पैदल चलना पड़ता है।
विज्ञापन


लोगों ने सेराघाट-मोतीगाड़ 4.5 किमी निर्माणाधीन सड़क का मामला भी डीएम के सामने उठाया। आरोप लगाया कि ठेकेदार ने डेढ़ किमी सड़क काटने के बाद काम बंद कर दिया। सूचना अधिकार अधिनियम से मिली जानकारी में डेढ़ किमी सड़क कटान का 45.45 लाख रुपये भुगतान होने की बात सामने आई है, जबकि धरातल पर 8 से 10 लाख रुपये का कार्य हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों ने डीएम को सूचना अधिकार अधिनियम से मिली जानकारी की प्रतियां भी सौंपी। साथ ही डीएम से दोनों सड़कों का निरीक्षण कर आवश्यक कदम उठाने और सड़कों का काम पूरा करने की मांग की है। प्रदर्शन में मोहन सिंह कोरंगा, छत्र सिंह कोरंगा, नारायण सिंह कोरंगा, प्रेम सिंह कोरंगा, तेज सिंह, जीवन सिंह आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed