{"_id":"5fe232c58ebc3e3fc2063c30","slug":"people-upset-due-to-the-problem-of-jam-in-pithoragarh-city-pithoragarh-news-hld40834070","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ नगर में जाम की समस्या से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ नगर में जाम की समस्या से लोग परेशान
विज्ञापन
बिण सड़क में जाम लगने से कई वाहन फंसे रहे।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। नगर के विभिन्न हिस्सों में हर रोज लग रहे जाम के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मंगलवार को विण सड़क पर दोपहर में जाम लगा, जिसमें झूलाघाट, वड्डा सहित कई अन्य स्थानों से आने वाले वाहन फंसे रहे।
नगर में आए दिन यातायात का दबाव बढ़ता जा रहा है। पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से लोग वाहनों को सड़कों के किनारे पार्क करने को मजबूर हैं। नगर के विभिन्न हिस्सों में जाम की स्थिति पैदा हो रही है। पुलिस नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों का चालान भी कर रही है। चालान की कार्रवाई भी नगर को जाम की समस्या से मुक्ति नहीं दिला पा रही है।
नगर के विभिन्न हिस्सों में लग रहे जाम को खोलने में पुलिस कर्मियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यातायात प्रभारी दरबान सिंह का कहना है कि जाम की समस्या से निपटने के लिए यातायात पुलिस सभी प्रमुख स्थानों पर तैनात की गई है। इसके अलावा सीपीयू भी नगर में लगातार गश्त कर यातायात पर नजर रखती है।