{"_id":"5f3f93848ebc3e4ad50e4d9a","slug":"people-upset-due-to-damaged-jamtari-drinking-water-scheme-pithoragarh-news-hld393987069","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमतड़ी पेयजल योजना क्षतिग्रस्त होने से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमतड़ी पेयजल योजना क्षतिग्रस्त होने से लोग परेशान
विज्ञापन
जमतड़ी पेयजल लाइन को ठीक करते ग्रामीण युवा।
- फोटो : PITHORAGARH
झूलाघाट(पिथौरागढ़)। तुसरानी-जमतड़ी पेयजल योजना टूटने से 500 की आबादी को पानी नही मिल रहा है। ग्रामीण प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ला रहे हैं।
मूनाकोट ब्लॉक के जमतड़ी, सिमायल, गुरुंगतोली और बासीपाड़ा गांवों के लोग गाड़, गधेरों से पानी लाने को मजबूर हैं। 10 किमी दूर से पानी की सप्लाई होने से आए दिन लाइन में कचड़ा आ जाता है।
स्रोत के पास बनी टंकी में कचड़ा जमा होने से लाइन हर रोज चोक हो जाती है। सामाजिक कार्यकर्ता नर सिंह ने कई बार ब्लॉक के अधिकारियों से स्रोत के पास फिल्टर और टंकी में ढक्कन लगाने की मांग की है।
इसके बाद भी व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया जा रहा है। ग्रामीण भुवन सिंह, सुरेश राम, भरत सिंह नवीन कुमार, लाल सिंह किशन कुमार ,सूरज सिंह ने शीघ्र व्यवस्थाओं में सुधार नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।