Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People unite to seek justice for the little angel; tribute meetings to be held across the district on the 20th

Pithoragarh News: नन्ही परी की न्याय की लड़ाई लड़ने के लिए एकजुट हुए लोग, 20 को जिले भर में होगी श्रद्धांजलि सभा

Sun, 15 Nov 2026 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 15 Nov 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
People unite to seek justice for the little angel; tribute meetings to be held across the district on the 20th
पिथौरागढ़। नन्ही परी के मामले में प्रदेश सरकार की ओर से ठीक से पैरवी नहीं कराए जाने से सीमांत जनपद के लोगों और नन्ही परी के परिजनों में आक्रोश है। ऐसे में नन्हीं परी की न्याय की लड़ाई लड़ने के लिए फिर से लोग एकजुट होने लगे हैं। पहले चरण में परिजनों और विभिन्न संगठनों के लोगों ने आगामी 20 नवंबर को जिले के साथ प्रदेश भर में जगह-जगह श्रद्धांजलि सभा आयोजित करने का निर्णय लिया है। संघर्ष समिति ने लोगों ने मासूम को न्याय दिलाने की लड़ाई के लिए आगे आने की अपील की गई है।
विज्ञापन

संयुक्त संघर्ष समिति ने नन्हीं परी के परिजनों के साथ रविवार को पंडा क्षेत्र बैठक की। वक्ताओं ने कहा कि नन्ही परी के साथ दरिंदगी कर उसकी हत्या करने वाले अभियुक्त को बरी करने के बाद सुप्रीम कोर्ट में दायर पुनर्विचार याचिका एक साल से धूल फांक रही है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने जो आश्वासन दिया था उस पर वह खरी नहीं उतरी है। लोगों ने कहा कि पिछले साल सितंबर में मुख्य आरोपी के सुप्रीम कोर्ट से बरी हो जाने के बाद उत्तराखंड के कोने-कोने में न्याय की मांग पर आंदोलन चला। बमुश्किल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल की जिस पर एक साल बाद भी सुनवाई नहीं हुई है। यह सरकार की लचर पैरवी का नतीजा है। ऐसे में सरकार को नींद से जगाने और नन्हीं परी को न्याय दिलाने के लिए फिर से आवाज उठेगी। जरूरत पड़ी तो प्रदेशभर के लोग फिर से सड़कों पर उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरिंदगी करने वालों को पर कठोर सजा दिलाने का लिया जाएगा संकल्प
पिथौरागढ़। बैठक में तय किया गया पुण्यतिथि पर 20 सितंबर को पिथौरागढ़ सहित प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में नन्हीं परी को श्रद्धांजलि दी जाएगी और उसके साथ दरिंदगी करने के दोषी को कठोर सजा दिलाने का संकल्प लिया जाएगा। इसके लिए उत्तराखंड के राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठन, पूर्व सैनिक, व्यापार मंडल, महिला और युवा संगठनों से अपील की गई कि वे अपने-अपने स्तर पर श्रद्धांजलि सभा कर सरकार को नींद से जगाने का काम करें। समिति के अनुसार श्रद्धांजलि सभा के बाद इस मामले में उत्तराखंड के भीतर चलने वाले आंदोलन की घोषणा की जाएगी। संवाद

पुण्यतिथि पर यूकेडी निकालेगी कैंडल मार्च
पिथौरागढ़। नन्ही परी की पुण्यतिथि पर 20 नवंबर को यूकेडी के कार्यकर्ता नगर में कैंडल मार्च निकालेंगे। दल के चिमस्यानौला स्थित कार्यालय में रविवार को हुई एक बैठक में तय किया गया कि 20 नवंबर को दल के कार्यकर्ता और पदाधिकारी 11 बजे रामलीला मैदान सदर में एकत्रित होंगे। यहां से कैंडल मार्च निकालते हुए गांधी चौक जाएंगे और श्रद्धांजलि सभा की जाएगी। यूकेडी जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पुनेड़ा ने कहा कि नन्ही परी की न्याय की लड़ाई में यूकेडी परिजनों के साथ है। संवाद


बैठक में ये रहे शामिल
पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी, बिण ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मी गोस्वामी, जिला पंचायत सदस्य राकेश चंद, बार संघ के अध्यक्ष मोहन भट्ट, राम सिंह बिष्ट, राजेंद्र भट्ट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगत सिंह मर्तोलिया, ऋषेंद्र महर, दीपक लुंठी, महेश चंद्र पांडे, बसंत पुनेठा, भावना नगरकोटी, लक्ष्मण सिंह घोटा, नरेंद्र सिंह घोटा, मोहन चंद, शकुंतला चंद, ललित सिंह ऐरी, प्रेम चंद, सूरज बिष्ट, जीवन चंद्र कापड़ी, विक्रम सिंह खडायत, चंद्री चंद, महेश चंद, संतोष चंद सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed