फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People trapped in the jam for 45 minutes

45 मिनट तक जाम में फंसे रहे लोग

Sat, 06 May 2017 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गणाईगंगोली
ब्यूरो/अमर उजाला,गणाईगंगोली Updated Sat, 06 May 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
People trapped in the jam for 45 minutes
गणाईगंगोली में लगे जाम में फंसे वाहन - फोटो : अमर उजाला

गणाई के प्रमुख कस्बे गौनियागाड़ में जाम से फिर लोग परेशान होने लगे हैं। शनिवार को सुबह 45 मिनट तक लगे जाम में दर्जनों वाहन फंस गए। सेराघाट पुलिस चौकी से सिपाही ने आकर जाम खुलवाया। बेड़ीनाग, गंगोलीहाट, थल, डीडीहाट, मुनस्यारी, धारचूला को धारचूला से लिंक कराने वाला यह प्रमुख मार्ग अक्सर जाम से जकड़ा रहता है। दिसंबर में यातायात व्यवस्था के संचालन के लिए बेड़ीनाग थाने से दो पुलिस कर्मी लगाए गए थे, जिन्हें फरवरी में हटा दिया गया।

विज्ञापन


शनिवार को सुबह 9.55 बजे गौनियागाड़ कस्बे में आड़े-तिरछे खड़े वाहनों के कारण जाम लग गया। देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में फंसे यात्री गर्मी से परेशान हो गए। बेड़ीनाग धारचूला, मुनस्यारी, थल, डीडीहाट, गंगोलीहाट का मुख्य मार्ग होने के कारण इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही काफी रहती है। चौकोड़ी, पाताल भुवनेश्वर, गंगोलीहाट महाकाली मंदिर, मुनस्यारी, धारचूला जाने वाले सैलानी भी इसी रूट से हल्द्वानी जाते हैं। अक्सर जाम में फंसने से पर्यटक भी परेशान होते हैं।
विज्ञापन


हर समय जाम लगने से कस्बे का व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। वहीं, जाम लगने की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष बलवंत कांबोज ने सेराघाट पुलिस चौकी से पुलिस कर्मी मौके पर भेजा तब जाकर 10.40 बजे जाम खुला। व्यापारियों ने गौनियागाड़ में यातायात संचालन के लिए पुलिस कर्मी तैनात करने की मांग की। थानाध्यक्ष ने कहा कि रविवार से गौनियागाड़ में पुलिस कर्मी तैनात रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed