फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People took to the street to street

सड़क को लेकर सड़क पर उतरे लोग

Sat, 03 Oct 2015 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 03 Oct 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
People took to the street to street
चंडाक से चमाली के लिए बन रही सड़क से किनीगाड़ को जोडने की मांग को लेकर शनिवार को क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी सुशील कुमार ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए हैं कि किनीगाड़ के लोगों को भी सड़क सुविधा का लाभ दिया जाए।
विज्ञापन

किनीगाड़ के लोगों का कहना के प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत इस सड़क का निर्माण हो रहा है। सड़क के सर्वे के समय अधिकारियों ने जानबूझकर किनीगाड़ को सड़क से वंचित कर दिया है। जबकि मात्र 1500 मीटर सड़क कटने पर किनीगाड़ को भी सुविधा का लाभ मिल जाता। कहा गया है कि किनीगाड़ में कुल आबादी 350 की है। इसमें अनुसूचित जाति के लोगों की संख्या ज्यादा है। सड़क बनने पर वास्ते, चैतलखेत, झड़ेती, स्यालभिड़ा के लोगों को भी यातायात की सुविधा मिल जाती। आंदोलन में शामिल पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बोहरा ने कहा कि जब सड़क बन रही है तो एक गांव को वंचित करने का क्या तुक है। अधिकारी मनमर्जी से काम कर रहे हैं। प्रदर्शन में सुरेंद्र नाथ, लक्ष्मण नाथ, जगदीश नाथ, लछमन नाथ, सुरेंद्र प्रसाद, गोकुल नाथ, कृष्ण कुमार, रूप राम, मदन राम, लक्ष्मण प्रसाद, नरेंद्र प्रसाद समेत तमाम लोग थे। लोगों को भरोसा है कि डीएम के निर्देश पर लोनिवि जरूर इस समस्या के समाधान की पहल करेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed