फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People taking up the empty pot performance

लोगों ने खाली बर्तन हाथ में लेकर किया प्रदर्शन

Sat, 01 Oct 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
ब्यूरो/अमर उजाला, थल Updated Sat, 01 Oct 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
People taking up the empty pot performance
पेयजल संकट को लेकर प्रदर्शन करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

ग्राम पंचायत भंडारीगांव के मुनड़ी गांव में पेयजल के लिए हाहाकार मचा है। गांव के लिए 20 साल पहले बनी नानीगाड़ पेयजल योजना सात माह से ठप है। गांव में पेयजल उपलब्ध कराने के लिए लगाया गया एकमात्र हैंडपंप चार साल से खराब पड़ा है। अनुसूचित जाति के इस गांव के लोग डेढ़ किलोमीटर दूर से पानी ढोकर ला रहे हैं। शनिवार को आक्रोशित लोगों ने जल संस्थान के खिलाफ खाली बर्तन हाथ में लेकर प्रदर्शन किया। मांग की कि बंद पड़ी पेयजल योजना और हैंडपंप को तत्काल ठीक किया जाए और लोगों को पेयजल संकट से मुक्ति दी जाए।

विज्ञापन


ग्राम प्रधान मनोज चंद और मुवानी विकास समिति के अध्यक्ष रमेश बम के नेतृत्व में एकत्रित लोगों ने कहा कि अब प्राकृतिक स्रोतों का पानी कम होने लगा है। इस कारण नजदीक में पानी नहीं मिल पा रहा है। कहा कि यदि जल्द पेयजल सप्लाई को बहाल नहीं किया गया तो गांव के लोग जल संस्थान कार्यालय में तालाबंदी कर देंगे। प्रदर्शन में सरस्वती देवी, शांति देवी, तारा, कुंती, सीता, माया, गोविंदी, गंगा देवी, अनिल कुमार, मनोज कुमार आदि लोग थे। बताया गया कि मुनड़ी गांव के लिए बनी पेयजल लाइन के कई पाइप गायब हो गए। योजना बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। विभाग ने अब तक लाइन की मरम्मत के लिए कोई कदम नहीं उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed