{"_id":"587a5b134f1c1b5724ba877b","slug":"people-suffering-from-water-crisis-will-boycott-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल संकट से त्रस्त लोग चुनाव बहिष्कार करेंगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल संकट से त्रस्त लोग चुनाव बहिष्कार करेंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sat, 14 Jan 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
चुनाव बहिष्कार का ऐलान करते गढ़वालखोला गांव के लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत सुवाकोट के अंतर्गत गढ़वालखोला गांव में रहने वाले अनुसूचित जाति के 30 परिवारों ने शनिवार को चुनाव बहिष्कार का एलान किया। गांव के लोग लंबे समय पेयजल संकट से परेशान हैं। ग्राम पंचायत के लिए पानी की जो योजना बनी है, उसका पानी गढ़वालखोला गांव तक नहीं पहुंच पाता, क्योंकि यह गांव सबसे नीचे पड़ता है। पूरा पानी ऊपरी इलाकों में बसे गांवों के लोग ले लेते हैं।
विज्ञापन
शनिवार सुबह जब गांव के लोग मकर संक्रांति का पर्व मनाने लगे तो नलों में पानी की बूंद नहीं टपकी। काफी देर तक इंतजार के बाद भी जब पानी नहीं आया तो गांव के लोग एक स्थान पर एकत्र हुए और नारेबाजी शुरू कर दी। बाद में हुई बैठक में तय किया गया कि आगामी विधानसभा चुनाव में गांव का कोई भी व्यक्ति मतदान के लिए नहीं जाएगा।
विज्ञापन
गांव वालों ने अपने फैसले की जानकारी रिटर्निंग अफसर और जिला निर्वाचन अधिकारी को भी दे दी है। बैठक में ईश्वरी राम, विशन राम, प्रेम राम, बसंत राम, चंचल राम, शमशेर राम, शंकर राम, ईश्वरी लाल आदि थे। गांव के लोगों का कहना है कि पेयजल संकट दूर किया जाए। गांववालों का कहना है कि चुनाव बहिष्कार ही एकमात्र चारा बचा है, क्योंकि इससे पहले पेयजल संकट की जानकारी देने के बावजूद जल संस्थान ने कोई कदम नहीं उठाया।
विज्ञापन