फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People scared to see leopard in many places in the city

नगर में कई जगह तेंदुआ दिखने से सहमे लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
People scared to see leopard in many places in the city
पिथौरागढ़ में वन विभाग के साथ गश्त करते शिकारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में तेंदुए का आतंक बढ़ता जा रहा है। वन विभाग को अलग-अलग स्थानों में तेंदुए के दिखाई देने की सूचना मिल रही है। सोमवार को सरस्वती विहार कॉलोनी और महादेव धारे के समीप तेंदुए दिखाई दिए। इससे लोगों में डर बढ़ गया है। प्रशासन ने भी तेंदुए की दहशत को देखते हुए छह अक्तूबर तक पौंण, बजेटी, पपदेव, जीआईसी रोड, चंडाक और रई क्षेत्र में नाइट कर्फ्यू लगाया है।
विज्ञापन

बजेटी के पाटा में 19 सितंबर को मासूम बच्ची को मारने वाले तेंदुए को आदमखोर घोषित किया गया है। वन रेंजर डीसी जोशी के नेतृत्व में शिकारी हरीश धामी टीम के साथ तेंदुए की तलाश में जुटे हैं। सोमवार को उन्होंने पाटा क्षेत्र में रात गुजारी। फिलहाल तेंदुए नाइट कर्फ्यू वाले क्षेत्रों में नहीं दिखाई दे रहा है। टीम को महादेव धारे, सरस्वती विहार कॉलोनी और पुलिस लाइन क्षेत्र में सोमवार को तेंदुए के दिखाई देने की सूचना मिली है। जन मंच के संयोजक भगवान रावत और सुबोध बिष्ट ने तेंदुओं को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

हाथियों ने रौंदी ढाई बीघा भूमि पर खड़ी धान की फसल
बनबसा (चंपावत)। मझगांव में तेंदुए के बाद अब हाथियों का भी आतंक हो गया है। मझगांव निवासी ग्रामीण हेम चंद्र जोशी के खेतों में सोमवार रात घुसे हाथियों ने खड़ी धान की फसल रौंदकर नष्ट कर दी। ग्राम प्रधान दीपक प्रकाश चंद ने घटना की सूचना वन विभाग को दे दी है। ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने वन विभाग से पीड़ित किसान को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed