फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   people saved their lives by running away after landslide in Baligaon of Gangolihat

Uttarakhand: गंगोलीहाट के बलीगांव में भूस्खलन, 13 लोगों ने भागकर बचाई जान; तीन परिवारों ने विद्यालय में ली शरण

Sat, 14 Sep 2024 04:48 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 14 Sep 2024 04:48 PM IST
सार

गंगोलीहाट के बलीगांव के पोखरी तोक में पहाड़ी से भूस्खलन हो गया। बीते शुक्रवार रात पहाड़ी दरकने से मलबा, बोल्डर गांव तक पहुंच गए। इससे तीन परिवारों के 13 लोगों की जान आफत में आ गई। 

विज्ञापन
people saved their lives by running away after landslide in Baligaon of Gangolihat
गंगोलीहाट के बलीगांव में भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

गंगोलीहाट के बलीगांव के पोखरी तोक में पहाड़ी से भूस्खलन हो गया। बीते शुक्रवार रात पहाड़ी दरकने से मलबा, बोल्डर गांव तक पहुंच गए। इससे तीन परिवारों के 13 लोगों की जान आफत में आ गई। सभी ने रात के अंधेरे में भागकर जान बचाई।

प्रभावित राजन राम ने बताया कि हादसे के वक्त सभी लोग घरों के अंदर थे। इसी दौरान पहाड़ी से हुए भूस्खलन से डरावनी आवाजें आने लगीं। दहशत में घरों से बाहर निकल कर देखा तो उनके मकान के पीछे से लगातार मलबा गिर रहा था। तीनों परिवारों के लोग छोटे बच्चों सहित सुरक्षित स्थान की ओर भागे और प्रशासन से मदद की गुहार लगाई। प्रशासन ने तेजी दिखाते हुए उन्हें दो किमी दूर प्राथमिक विद्यालय खतेड़ा में आने को कहा।

विज्ञापन

राजस्व विभाग के निरीक्षक विजय शाह, चंद्रप्रकाश चन्याल, राजस्व कर्मी लछम सिंह और विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पुष्पा पंत खाद्यान्न सामग्री और बिस्तर लेकर विद्यालय में पहुंचे। उन्होंने राजन राम, मदन राम पुत्र दीवानी राम और पुष्कर राम पुत्र हरिराम के परिवार के 13 लोगों को अन्यत्र व्यवस्था नहीं होने तक विद्यालय में रहने को कहा। शनिवार की सुबह राजस्व विभाग की टीम निरीक्षण के लिए गांव को रवाना हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- Pithoragarh: रास्तों में फंसे टैंकर, पंपों में डीजल-पेट्रोल हुआ खत्म; सड़कें बंद होने से सब्जी भी नहीं पहुंची

घरों के आंगन टूटे, प्रशासन से लगाई मदद की गुहार
देवराला-सेरागड़ा निर्माणाधीन सड़क के ऊपर बसे 10 परिवारों के मकानों के आंगन टूट गए हैं। उनके मकानों में दरारें आने लगी हैं। देवराला के जगदीश प्रसाद, राम प्रसाद पुत्र अर्जुन राम, ठाकुर राम पुत्र तिल राम, जीवन चंद्र, महेश लाल पुत्र तुलाराम, बिशन लाल, फकीर राम पुत्र गोपाल राम, उमेश चंद्र, बसंत कुमार पुत्र मोहन राम का कहना है कि उनके गांव के लिए बन रही सड़क पर दीवार नहीं लगने के कारण बारिश के बाद उनके आंगन टूट गए हैं। उन्होंने एसडीएम को पत्र लिखकर मदद की गुहार लगाई है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता संजय कनवाल का कहना है कि सड़क निर्माणाधीन है। जल्द ही दीवार लगाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed