फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People reached DM office demanding salary and EPF

Pithoragarh News: वेतन और ईपीएफ दिलाने की मांग पर डीएम कार्यालय पहुंचे लोग

Wed, 10 Apr 2024 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 10 Apr 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
People reached DM office demanding salary and EPF
पिथौरागढ़। 161 एमएच में ठेकेदार के माध्यम से लगे कर्मियों ने आठ माह का वेतन और 20 माह का पीएफ दिलाने की मांग को लेकर डीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि उनसे काम कराया गया और वेतन देते समय पर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को एमएच में ठेकेदार के माध्यम से लगे कर्मी डीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कि हिमांशु जोशी, कंचन चंदेल, शंकर बोहरा, रोहित बोहरा, मनोज सिंह, दीपा देवी, बिमला देवी, साक्षी, सरिता, दीपा देवी, चंद्र कापड़ी, हरेंद्र पाल सिंह को पर्सन एजेंसी प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से ठेकेदारी प्रथा से 161 एमएच में रखा गया था। ठेकेदार ने उन्हें आठ माह का वेतन और 20 माह के पीएफ के भुगतान नहीं किया है। वेतन मांगने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने डीएम से ठेकेदार से वेतन और पीएफ दिलाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

------
फोटो विवरण-10पीटीएच06 पी- वेतन और पीएफ दिलाने की मांग को लेकर पिथौरागढ़ डीएम कार्यालय पहुंचे ठेकेदार के माध्यम से रखे कर्मी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed