{"_id":"5734b3e14f1c1be14c919f56","slug":"people-power-on-office-performance","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों का बिजली दफ्तर पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों का बिजली दफ्तर पर प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Thu, 12 May 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
बिजली दफ्तर पर प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली कटौती से परेशान लोगों ने ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष विरेंद्र बोहरा के नेतृत्व में बिजली विभाग के दफ्तर पर प्रदर्शन किया। उन्होंने नैनी, सैनी, कुम्डार, कुसौली आदि गांवों के लिए अलग से फीडर बनाने की मांग की। साथ ही बिजली की समस्या दूर न होने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता को सौंपे ज्ञापन में कहा कि नैनी, सैनी, कुम्डार, पाभें, कुसौली, देवत, पधेड़ा और आसपास के गांवों के लिए अलग से फीडर बनाने की मांग की जा रही है, लेकिन विभाग इन गांवों के लोगों की नहीं सुन रहा है। ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह ने कहा कि वर्तमान में सातशिलिंग फीडर से बिजली सप्लाई की जाती है। इसका दायरा अधिक होने से अधिकांश समय इन इलाकों में बिजली नहीं रहती।
विज्ञापन
बिजली कटौती से इन गांवों के लोग परेशान हैं। प्रदर्शन में भाजपा जिला महामंत्री गोपू महर, कमलेश वल्दिया, हरीश रावत, राजेंद्र जोशी, चंदू बम, भूपाल सिंह, ग्राम प्रधान हरीश कुमार, भूपेंद्र सिंह, गणेश दयाल, महेंद्र सिंह, लीलांबर जोशी, राकेश कुमार, हरीश राम, विक्रम सिंह, लक्ष्मी देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन