{"_id":"5bd347f9bdec2269796a9482","slug":"people-on-the-hymns-of-japanese-artists","type":"story","status":"publish","title_hn":"जापानी कलाकारों के भजनों पर झूमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जापानी कलाकारों के भजनों पर झूमे लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 26 Oct 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ सरस्वती शिशु मंदिर नया बाजार में विदेशी कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरस्वती शिशु मंदिर नया बाजार में विद्या भारती प्लेनेट पृथ्वी कुलम ने भजन संध्या का आयोजन किया। इसमें जापान से आए कलाकारों ने हिंदी में भजन सुनाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
भजन संध्या में जापानी किल बाबा, माटिस, काली, एवन, रॉबर्ट आदि ने हिंदी भजनों की झड़ी लगाई। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने विदेशी मेहमानों के सुर से सुर मिलाया। विदेशियों के मुंह से हिंदी में भजन सुनकर विद्यार्थी काफी प्रभावित हुए। प्रधानाचार्य गगन सिंह बोहरा ने विदेशी कलाकारों को स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान राजेंद्र जोशी, भाष्कर उपाध्याय, शंकर भट्ट, द्वारिका प्रसाद पांडे, दिगंबर कापड़ी, जितेंद्र, गीता, बबीता, किरन, राधिका, कमला कार्की आदि थे। संचालन जगत सिंह मारकाना ने किया।
विज्ञापन
विद्यालय में डिजिटल कक्षाएं शुरू
पिथौरागढ़। सरस्वती शिशु मंदिर/विवेकानंद विद्या मंदिर केशवपुरम में डिजिटल कक्षाएं शुरू कर दी गई हैं। पृथ्वी कुलम से आए अभिषेक, सुनीत ने अभिभावकों, विद्यार्थियों से डिजिटल माध्यम से जुड़ने की अपील की। कहा कि इसके लिए समय-समय पर विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। विद्यालय में सभी विषयों की पढ़ाई कंप्यूटर के माध्यम से की जाएगी। विद्यार्थियों को इंटर के बाद पढ़ाई में इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन