{"_id":"659975278df3fed4cb090694","slug":"people-of-moonakot-warned-of-agitation-for-water-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-8923-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: मूनाकोट के लोगों ने पानी के लिए आंदोलन की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: मूनाकोट के लोगों ने पानी के लिए आंदोलन की दी चेतावनी
Sat, 06 Jan 2024 09:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 06 Jan 2024 09:14 PM IST
विज्ञापन
मूनाकोट में पाइप लाइन से इस तरह लीक हो रहा है पानी। स्रोत: ग्रामीण
मूनाकोट(पिथौरागढ)। ब्लॉक मुख्यालय मूनाकोट में 15 दिनों से पानी नहीं आ रहा है। इससे नाराज ग्रामीणों ने डीएम को पत्र लिखकर जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
मूनाकोट क्षेत्र को जाखपंत के रैगाड़ तोक और जल जीवन मिशन के तहत बनी दो योजनाओं से पानी की आपूर्ति होती है। गांव में पानी की सप्लाई के लिए दो टैंक बने हुए हैं। नए टैंक से कोलगड़ा और पनखोला क्षेत्र में पानी दिया जाता है जबकि पुराने टैंक से राजकीय बालिका इंटर काॅलेज मूनाकोट, राजकीय इंटर काॅलेज पीपलकोट, विकासखंड कार्यालय, प्राइमरी स्कूल और पशु चिकित्सालय को आपूर्ति की जाती है।
पिछले 15 दिनों से चोक हुई रैगाड़ योजना की मरम्मत का काम चल रहा है। इस कारण क्षेत्र में पानी की दिक्कत हो रही है। गांव के 120 परिवारों में से 100 परिवारों को जरूरत का पानी नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्र में कोई नौला या धारा भी नहीं है और न ही टैंक से पानी की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
परेशान लोगों को पीने के पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान गोदावरी चंद ने बताया कि एक ओर तो सरकार हर घर नल योजना के तहत नई पाइप लाइन बिछा रही है, वहीं दूसरी ओर बिना स्रोत में पानी बढ़ाए नए संयोजन दिए जा रहे हैं। उन्होंने जल्द इस पर रोक नहीं लगाने पर ग्रामीणों के साथ आंदोलन करने की चेतावनी दी है। डीएम को पत्र भेजने वालों में नंदा देवी, संध्या, आरती, तारा देवी, बसंती देवी, गुड्डी, कलावती, आरती देवी आदि शामिल हैं।
कोट
मूनाकोट को पानी की आपूर्ति करने वाली योजना लंबे समय से चोक चल रही है। लाइन की मरम्मत का कार्य होने के कारण क्षेत्र में एक ही बार ही पानी दिया जा रहा है। जल्द लाइन की मरम्मत कर पानी की आपूर्ति सुचारु की जाएगी। - विपिन विश्वकर्मा, कनिष्ठ अभियंता, जल संस्थान मूनाकोट।