फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People of Asyli village remodeled in eleven days

अस्याली गांव के लोगों ने ग्यारह दिन में  फिर से तैयार किया पुल

Mon, 01 May 2017 10:24 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, थल (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, थल (पिथौरागढ़)। Updated Mon, 01 May 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
People of Asyli village remodeled in eleven days
रामगंगा में अस्याली गांव के लोगों द्वारा तैयार अस्थायी पुल। - फोटो : अमरउजाला
अस्याली गांव के लोगों ने 19 अप्रैल को रामगंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण बहे अस्थायी पुल का निर्माण 11 दिन में दोबारा कर लिया है। अक्तूबर में नदी का जलस्तर कम होने के बाद तैयार किया जाने वाला यह पुल आमतौर पर जून के मध्य तक सुरक्षित रहता है, लेकिन इस बार अप्रैल में रामगंगा का जलस्तर बढ़ गया और पुल समय से पहले ही बह गया था।
विज्ञापन


अस्याली गांव के लोग पिछले कई सालों से रामगंगा में खुद अस्थायी पुल का निर्माण करते आए हैं।  एक सप्ताह पूर्व सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश चंद रजवार ने गांव के लोगों के सामने प्रस्ताव रखा कि अभी मानसून की बारिश शुरू होने में काफी समय है। तब तक आवागमन के लिए फिर से अस्थायी पुल बनाया जा सकता है। लोग इस प्रस्ताव पर राजी हो गए। उन्होंने पुल के लिए लकड़ी तथा अन्य सामग्री का इंतजाम किया। कुछ लोगों ने आर्थिक सहयोग भी दिया। करीब पांच दिन के श्रमदान से लोगों ने 60 फुट लंबा अस्थायी पुल फिर से तैयार कर लिया है।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह से इस पुल से लोगों की आवाजाही होने लगी है। इस पुल से अस्याली गांव के साथ साथ बल्याऊं, सिनटोलिया, ओखलिया, बलीगाड़, कसाड़ी, कनाली, चिफलुवा, ग्वीरा गांव के लोग और स्कूली बच्चे आवागमन करते हैं। जब तक पुल सुरक्षित है तब तक लोगों को पांच किलोमीटर दूर घटीगाड़ झूलापुल तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अस्थायी पुल से नदी पार करने पर थल बाजार की दूरी सिर्फ एक किलोमीटर रह जाती है। पुल के निर्माण में जगदीश चंद, राजेंद्र सामंत, किशन चंद, गोपाल सिंह सामंत, गोविंद महरा, हेमंत सिंह, जितेंद्र बोरा, रघुवीर बोरा, हरीश कुमार, देवेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार आदि ने सहयोग दिया। इतना तय है कि मानसून की बारिश होते ही नदी का जलस्तर बढ़ेगा और पुल फिर से नदी की भेंट चढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed