फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   people. Nepal. operator. JCB engaged. embankment.

Dharchula: तटबंध निर्माण में लगी जेसीबी को नेपालवासियों ने बनाया बंधक, CDO से SDM की वार्ता के बाद छोड़ा

Mon, 23 Dec 2024 03:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो शालू दताल, संवाद
शालू दताल, संवाद Updated Mon, 23 Dec 2024 03:39 PM IST
सार

काली नदी किनारे तटबंध निर्माण के दौरान नेपाल के कुछ लोगों ने भारतीय जेसीबी ऑपरेटर को बंधक बना लिया। प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद करीब पांच घंटे बाद उसे छोड़ा गया। नेपाल के नागरिकों की इस हरकत से भारतीयों में आक्रोश है।

विज्ञापन
people. Nepal. operator. JCB engaged. embankment.
जेसीबी के ऑपरेटर को नेपाल के लोगों ने बनाया बंधक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काली नदी किनारे तटबंध निर्माण के दौरान नेपाल के कुछ लोगों ने भारतीय जेसीबी ऑपरेटर को बंधक बना लिया। प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद करीब पांच घंटे बाद उसे छोड़ा गया। नेपाल के नागरिकों की इस हरकत से भारतीयों में आक्रोश है। काली नदी के कटाव से धारचूला नगर की सुरक्षा के लिए सिंचाई विभाग तटबंध निर्माण का कार्य कर रहा है। रविवार सुबह करीब 11 बजे एक जेसीबी काली नदी में रास्ता बनाते समय तेज बहाव के साथ नेपाल की ओर बह गई। इसी दौरान नेपाल से आए कुछ लोगों ने जेसीबी सहित ऑपरेटर भाष्कर पाठक को बंधक बना दिया।

विज्ञापन


घटना की सूचना पर नेपाल और भारतीय प्रशासन में खलबली मच गई। इसके बाद नेपाल प्रशासन ने अपने सुरक्षाकर्मियों को मौके पर भेजा। इधर, धारचूला कोतवाल विजेंद्र शाह, एसएसबी 11वीं वाहिनी डी समवाय के निरीक्षक योगेश पुनेठा के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान दोनों ओर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


बिना कारण जेसीबी ऑपरेटर को बंधक बनाने की जानकारी से भारतीय लोगों में आक्रोश फैल गया। स्थिति को देखते हुए उप जिलाधिकारी मंजीत सिंह ने दार्चुला नेपाल के सीडीओ से वार्ता की। इसके बाद नेपाल के लोगों ने जेसीबी ऑपरेटर को छोड़ा। आए दिन इस तरह की घटना से भारतीय नागरिकों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा, महिराज गर्ब्याल, कृष्णा गर्ब्याल और दीपक रौंकली ने नेपाल की ओर से भविष्य में इस तरह की कोई हरकत न की जाए इसके लिए नेपाल प्रशासन से ठोस बातचीत करने की मांग की। उन्होंने कहा कि नेपाल में कुछ तत्व दोनों देशों के रोटी-बेटी के संबंधों को बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

भारतीय क्षेत्र में सिंचाई विभाग तटबंध का निर्माण करवा रहा है। रविवार को भी मशीन से कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान उन्हें जेसीबी ऑपरेटर को नेपाल की ओर बंधक बनाने की सूचना मिली। दोनों देशों के अधिकारियों की बातचीत के बाद मामला सुलझा लिया गया है।

- मनजीत सिंह, एसडीएम धारचूला।

सिंचाई विभाग तटबंध बनवा रहा है। भारत-नेपाल मित्र राष्ट्र हैं। दोनों देशों के नागरिकों को आपसी रिश्तों को ध्यान में रखते हुए सहयोग करना चाहिए।
- प्रमोद मिश्रा, ईई, सिंचाई विभाग।

धारचूला में काली नदी किनारे तटबंध निर्माण का कार्य चल रहा है। रविवार को जो घटनाक्रम हुआ उस संबंध में नेपाल के दार्चुला के सीडीओ से बातचीत हुई है। कार्य में किसी तरह का व्यवधान न हो इसको लेकर पूर्व भी नेपाल प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर बातचीत की जा चुकी है।
- विनोद गोस्वामी, डीएम पिथौरागढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed