{"_id":"683351e4c0a8c76c0d0b978e","slug":"people-living-on-the-banks-of-rivers-will-have-to-be-careful-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-128263-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: नदियों के किनारे बसे लोगों को रहना होगा सावधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: नदियों के किनारे बसे लोगों को रहना होगा सावधान
Sun, 25 May 2025 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 25 May 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ । सीमांत जिले में बादल आफत बनकर बरस रहे हैं। मौसम के उग्र तेवरों से लग रहा है कि मानसून सीजन में लोगों की राह आसान नहीं होगी। जिले में नदियों के किनारे रहने वाले लोगों के बारिश आफत बन सकती है। ऐसे में उन्हें समय रहते सावधान रहना होगा।
जिला आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार काली नदी क्षेत्र के किनारे बसे धारचूला, कालिका, गोठी, बलुवाकोट, नया बस्ती, जौलजीबी, खोतिला, झूलाघाट, चेतलकोट, जोशीखेत, ऐलागाड़, निगालपानी, दोबाट, तवाघाट, सांवली सेरा के ग्रामीणों को सावधान रहना होगा। धौलीगंगा के नजदीक बसे खेला, न्यू, वतन, तीजम, दर, खेत, गर्गुवा, हिरथल, सोबला, नारायणपुर, कंज्योति, बौंगलिंग, बालिंग में सावधानी अपेक्षित है। इसी तरह गोरी नदी के किनारे बसे बंगापानी, छोरीबगड़, केठी, मदकोट, बरम, धामी गांव, तोली घट्टाबगड़, लुमती, सेराघाट, उमरगड़ा, भदेली, तल्ला-मल्ला मनकोट, जिमीघाट, तल्ला धापा के लोगों को सावधान रहना होगा।
इनके अलावा इसी नदी के किनारे बसे तल्ला-मल्ला घरूड़ी, घाटीबगड़, मोरी गांव, मवानी, दवानी, फसरकोट, तोली, घिंघरानी, मोरी, फगुवा, छोरीबगड़, गर्जिया, भौंराबगड़, तल्ला दुम्मर के ग्रामीणों को भी बरसात के सीजन में काफी सावधानी बरतनी होगी। हालांकि मौसम अधिक खराब होने, नदियों का जल स्तर बढ़ने पर प्रशासन की ओर से अलर्ट किया जाता है। बावजूद इसके जिस तरह से मौसम के तेवर काफी उग्र बने हुए हैं उसे देखते हुए नदियों के किनारे बसे गांवों के ग्रामीणों को अपनी सुरक्षा के इंतजाम करने होंगे। आपदा प्रबंधन विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों से सावधानी बरतने को कहा है।