फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People from Muwani to Dharamghar are troubled due to the bus not running.

Pithoragarh News: बस नहीं चलने से मुवानी लेकर धरमघर तक के लोग परेशान

Fri, 29 May 2026 01:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 29 May 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
People from Muwani to Dharamghar are troubled due to the bus not running.
मुवानी (पिथौरागढ़)। जिला मुख्यालय से मुवानी-धरमघर-दिल्ली रूट पर संचालित रोडवेज की एकमात्र बस के पहिये एक महीने से थमे हुए हैं। बस का संचालन रुकने से मुवानी, थल, पांखू, धरमघर क्षेत्र के 80 से अधिक गांवों के ग्रामीण परेशान हैं। मजबूरन क्षेत्र के लोगों को अधिक किराया देकर टैक्सी में सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मुवानी से लेकर धरमघर तक के ग्रामीणों की आवाजाही सुगम बनाने के लिए दिल्ली रूट पर रोडवेज की एकमात्र बस सेवा संचालित थी। एक महीने से बस का संचालन रुका है इससे क्षेत्र की बड़ी आबादी परेशान है। एक महीने से बस मुवानी, पांखू, थल और धरमघर नहीं पहुंची है। मजबूरन क्षेत्र के लोग टैक्सी से सफर कर रहे हैं। दिल्ली के लिए बस पकड़ने के लिए लोगों को जिला मुख्यालय या गंगोलीहाट की दौड़ लगानी पड़ रही है। बस का संचालन रोकने से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। लोगों ने जल्द बस सेवा शुरू न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

--
बोले लोग
एक महीने से बस का संचालन रुकने से लोग परेशान हैं। बुजुर्गों और छात्राओं को निशुल्क बस सेवा का लाभ भी नहीं मिल रहा है। जल्द बस का संचालन शुरू होना चाहिए। - दान सिंह भंडारी, मुवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पिथौरागढ़ डिपो ने बस का संचालन रोककर क्षेत्र के लोगों की अनदेखी की है। जल्द बस का संचालन शुरू नहीं हुआ तो हमें आंदोलन करना पड़ेगा। - नरेंद्र सिंह कार्की, मुवानी
--
बस का नियमित संचालन होने से क्षेत्र के लोगों को राहत मिल रही थी। अब दिल्ली के लिए बस पकड़ने के लिए जिला मुख्यालय जाना पड़ रहा है। बस का संचालन जल्द शुरू होना चाहिए। - संजय भट्ट, मुवानी

--
नईं बसें मिलने के बाद इनका संचालन रोकना गलत है। डिपो को जल्द बस का संचालन शुरू करना होगा ताकि क्षेत्र की बड़ी आबादी को राहत मिल सके। - देवेंद्र जोशी, मुवानी
--
कोट
कुछ बसों में खराबी आने से मुवानी रूट पर संचालन रोकना पड़ा है। जल्द ही इस रूट पर फिर से बस संचालित होगी। - रवि शेखर कापड़ी, एआरएम, पिथौरागढ़ डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed