फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People from Gurgaon said that after Haryana there is no food to be eaten, spent the night after eating banana peels in Pithoragarh

गुरुग्राम से लौटे तो भूख से बेहाल थे, पिथौरागढ़ में केले के छिलके खाकर गुजारी रात

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 04:36 PM IST
विज्ञापन
People from Gurgaon said that after Haryana there is no food to be eaten, spent the night after eating banana peels in Pithoragarh
अनदेखी - बेरोजगारों ने कहा बसों से ठूसकर पहुंचा तो दिया पिथौरागढ़ पर नहीं दिया खान - लॉकडाउन के कारण लंबे समय से गुड़गांव में संघर्ष कर रहे थे लोग संवाद न्यूज एजेंसी पिथौरागढ़। गुड़गांव से आए लोगों ने कहा कि उन्हें घर आते वक्त हरियाणा के अलावा कहीं भी खाना नहीं मिला। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ पहुंचने के बाद उन्हें केले के छिलके खाकर रात गुजारनी पड़ी। उनका कहना है कि जेब में कुछ पैसे थे सोचा बाजार से खाने को खरीदू लेकिन उन्हें सामान खरीदने के लिए बाहर नहीं जाने दिया। सोमवार को देवसिंह मैदान में घरों को वापस जाने के लिए वाहनों का इंजतार कर रहे लोगों का कहना है कि गुड़गांव से यहां पहुंचने तक उन्हें खाना नहीं मिला। उन्होंने कहा कि गुड़गांव में रहने खाने की व्यवस्था भी अपने पैसे से कर रहे थे। उन्होंने कहा गुड़गांव से लौटे अधिकतर युवा होटलों में कार्य कर रहे थे। लॉकडाउन के बाद उन्हें होटल स्वामियों ने पैसे भी नहीं दिए। कहा वो दर-दर की ठोकरे खाकर यहां पहुंचे हैं। उन्होंने कहा घर वापसी के वक्त उन्होंने हरियाण में खाना खाया। इसके बाद जिन लोगों के पास पैसे थे उन्होंने रास्ते में खाना खाया उनका कहना है। पिथौरागढ़ पहुंचने के बाद उन्हें खाना पानी मिलने की उम्मीदें थी। लेकिन उन्हें खाने के लिए सिर्फ केले मिले। कई लोगों को खाने के लिए केले भी नहीं मिले इसलिए उन्होंने केले के छिलके खाकर रात गुजारी। इससे लोगों में जिला प्रशासन के प्रति आक्रोश है। ------------------- बोले लोग- गुड़गांव में होटल में काम करते थे। लॉकडाउन के बाद होटल के बंद होने से वो पूरी तरह बेरोजगार हो गए। किसी तरह उन्होंने गुड़गांव में दर-दर की ठोकरे खाकर पेट पाला। घर वापसी के वक्त हरियाणा पुलिस ने उन्हें खाना खिलाया। पिथौरागढ़ पहुंचने के बाद उन्होंने केले का छिलका खाकर रात गुजारी फोटो विवरण- 11पीटीएच 12पी-सुंदर सिंह महरा --------------- गुड़गांव के होटल में काम करता था। लॉकडाउन के बाद होटल स्वामी ने उन्हें पैसे भी नहीं दिए। पिथौरागढ़ पहुंचने के बाद वो रात भर भूखे रहे। पानी पीकर पूरी रात गुजारी इसके बाद शासन-प्रशासन को हमारा दर्द नहीं दिखा। फोटो विवरण- 11पीटीएच 13पी- चंदन पंवार, ------------ गुड़गांव के एक होटल में काम करता था। पूरे परिवार के साथ घर बुंगली को जा रहा हूं। बीती रात से आठ साला का लड़का, पत्नी और खुद भूखी है। सुबह से खाने का इंजतार कर रहे थे। लेकिन उन्हें खाना नहीं मिल पाया। 11पीटीएच14 पी- नरेंद्र सिंह, ------------ गुडगांव में प्राइवेट नौकरी के साथ-साथ पढ़ाई भी कर रही थी। कोविड-19 के कहर के बाद पूरी जिंदगी बदल गई है। खाने के लाले पड़ गए हैं। पिथौरागढ़ पहुंचने के बाद भी खाना नहीं मिल पाया। फोटो विवरण- 11पीटीएच15पी- पूनम, --- फोटो विवरण- 11पीटीएच16पी- देव सिंह मैदान में भूखे प्यासे रहकर घरों को जाने के लिए वाहनों का इंजतार करते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed