{"_id":"684f052e4cfe09826e046ec6","slug":"people-face-the-problems-pithoragarh-news-c-230-shld1024-129101-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: एक महीने पहले शुरू हुई पेयजल योजना, गांवों में नहीं पहुंचा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: एक महीने पहले शुरू हुई पेयजल योजना, गांवों में नहीं पहुंचा पानी
Sun, 15 Jun 2025 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 15 Jun 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बाराबीसी क्षेत्र के 15 गांवों के ग्रामीणों की प्यास बुझाने के लिए 17 करोड़ की पंपिंग योजना का एक महीने पहले संचालन शुरू हो गया। अब तक कई गांवों में पानी नहीं पहुंचा है। ग्रामीण प्राकृतिक जल स्रोतों पर निर्भर हैं। योजना से पानी न मिलने से उनमें आक्रोश है।
बाराबीसी क्षेत्र के कुसैल, भैस्यूड़ी, बाटुला, बिछुल, हराली, नगरोड़ा, नखनोली, अगन्या, थालगांव, धुरौली, गोथना, मुसगांव, भाकुंडा, कचना और बसौड़ की नौ हजार से अधिक की आबादी को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए चंडिकाघाट में रामगंगा नदी से 17.88 करोड़ की पंपिंग योजना का निर्माण किया गया है। संचालन शुरू होने के एक महीने बाद भी नगरोड़ा, मुसगांव, थालगांव, धुरौली सहित अन्य कई गांवों में पानी नहीं पहुंच सका है। योजना के तहत लगे नल सूखे हैं और ग्रामीण प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढोकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार, लोहाकोट के पूर्व प्रधान शंकर सिंह सामंत, मुसगांव के हरवंश ज्याला, नगरोड़ा के शंकर भट्ट, बसौड़ के पप्पू आर्या आदि ने कहा कि पेयजल योजना के निर्माण के बाद जल संकट से मुक्ति मिलने की उम्मीद थी। करोड़ों की योजना तो बना दी लेकिन इससे अब तक पानी नहीं मिल सका है। संवाद
विज्ञापन
छह महीने तक होगा ट्रायल
पिथौरागढ़। जल निगम के मुताबिक भले ही योजना का संचालन शुरू हो गया है लेकिन छह महीने तक इसका ट्रायल होगा। ट्रायल में योजना की कमियों को देखकर इसे दूर किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी संबंधित ठेकेदार की होगी। हर खामी को दूर करने के बाद ही यह योजना निगम को हस्तांतरित होगी।
चंडिकाघाट पंपिंग योजना का निर्माण कार्य पूरा कर इसका ट्रायल किया जा रहा है। अगले कुछ महीनों में योजना से सभी गांवों में पर्याप्त पानी पहुंचेगा।
रंजीत धर्मशक्तू, ईई, जल निगम, पिथौरागढ़।