फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dharchula-Tawaghat road connecting China border did not open even on the second day

Pithoragarh: दूसरे दिन भी नहीं खुली चीन सीमा को जोड़ने वाली धारचूला-तवाघाट सड़क, धारचूला में फंसे हैं यात्री

Fri, 13 Sep 2024 02:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Updated Fri, 13 Sep 2024 02:35 PM IST
सार

चीन सीमा को जोड़ने वाली बॉर्डर रोड और पिथौरागढ़-थल सड़क समेत 19 सड़कें मलबा और बोल्डर आने से बंद हैं। धारचूला के तवाघाट के पास बोल्डर आने से तवाघाट-धारचूला सड़क दो दिनों से बंद है।

विज्ञापन
Dharchula-Tawaghat road connecting China border did not open even on the second day
धारचूला-तवाघाट सड़क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चीन सीमा को जोड़ने वाली बॉर्डर रोड और पिथौरागढ़-थल सड़क समेत 19 सड़कें मलबा और बोल्डर आने से बंद हैं। धारचूला के तवाघाट के पास बोल्डर आने से तवाघाट-धारचूला सड़क दो दिनों से बंद है। पिथौरागढ़-थल सड़क नौवें दिन भी यातायात के लिए नहीं खुल सकी। धारचूला-तवाघाट मार्ग नहीं खुलने से 50 आदि कैलाश यात्री धारचूला में फंसे हैं। बृहस्पतिवार को धारचूला एसडीएम मंजीत सिंह ने बंद मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान हिलवेज कंपनी के अधिकारियों से सड़क खोलने को लेकर वार्ता की।

विज्ञापन


टनकपुर तवाघाट एनएच में घटखोला के पास हिलवेज कंपनी ने पांच घंटे लगातार प्रयास के बाद सड़क खोल दी थी। चेतलधार और तवाघाट के पास देर रात की बारिश के कारण मलबा और बोल्डर आने सड़क कई जगह बंद हो गई। इसके चलते दूसरे दिन भी आदि कैलाश यात्री गुंजी की ओर नहीं जा सके। यात्री धारचूला में ही फंसे हुए हैं। एसडीएम मंजीत सिंह और कोतवाल विजेंद्र शाह ने चेतलधार पहुंचकर सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणदायी एजेंसी हिलवेज के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। एसडीएम ने लगातार हो रही बारिश और बंद हो रही सड़क की स्थिति को देखते हुए आदि कैलाश यात्रियों और स्थानीय लोगों से अकारण आवाजाही नहीं करने की अपील की है।
विज्ञापन


नौवें दिन बाद भी नहीं बनी पिथौरागढ़-थल सड़क
थल के पास नागीमल मंदिर की पहाड़ी दरकने के कारण ध्वस्त सड़क के स्थान पर कटिंग का कार्य बेहद धीमी गति से किया जा रहा है। सड़क पर नौवें दिन भी यातायात सुचारु नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। थल, मुनस्यारी क्षेत्र के वाहन डीडीहाट, कनालीछीना मार्ग से जिला मुख्यालय पहुंच रहे हैं। लोक निर्माण विभाग ने ध्वस्त सड़क के स्थान पर पहाड़ी काटने के लिए पोकलेन मशीन तैनात की। पहाड़ी से बोल्डर गिरने के कारण कटिंग में व्यवधान पैदा हो रहा है। ऐसे में सड़क में शीघ्र यातायात सुचारु हाेने की उम्मीद नहीं है। वहीं बृहस्पतिवार को थल-मुनस्यारी सड़क हरड़िया के पास 12 घंटे बंद रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये ग्रामीण सड़कें हैं बंद -
धारचूला-तवाघाट, थल-पिथौरागढ़, बांसबगड़-कोटा पंद्रहपाला, खेला-गर्गुवा, पौड़ी-घटकुना, ऐलागाड़-जुम्मा, मदकोट-तोमिक , बंगापानी-जारा जिबली, नाचनी-भैंसकोट, होकरा-नामिक, डोर-सैंणराथी, छिरकिला-जम्कू, मदकोट-बोना, बांथीगूंठ-सुंदरीनाग, खड़िक-मलौन, कोटाकाडाधुरा- मुनस्यारी, मुनस्यारी- नाचनी-पांगरपानी।


पिथौरागढ़ में हुई 62 मिमी बारिश
पिथौरागढ़ जिले भर में बुधवार रात से बारिश जारी है। बृहस्पतिवार को दिन भी मूसलाधार बारिश का क्रम जारी रहा। लगातार बारिश होने से जन जीवन अस्त व्यस्त रहा। मार्ग और खेतों में भी कई स्थानों पर जल भराव हो गया। सबसे अधिक 62 मिमी बारिश पिथौरागढ़ मुख्यालय में हुई है। इसके अलावा गंगोलीहाट में 18.5, बेरीनाग में 19.4, डीडीहाट 16.8, मुनस्यारी-16.0, धारचूला- 18.6, बंगापानी 12.0, कनालीछीना 35.0, गणाई गंगोली 8.0, तेजम 20.0, देवलथल 41.0, थल तहसील में 18.0 मिमी बारिश हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed